Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गहराता जा रहा बेलगावी विवाद, सड़क पर उतरे कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता, पुलिस ने लिया एक्शन

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच कन्नड़ और मराठी समर्थक समूहों के बीच चल रहे तनाव को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में प्रदर्शन किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 25, 2025 | 04:02 PM

बेलगावी में विरोध प्रदर्शन करते कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेलगावी: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच कन्नड़ और मराठी समर्थक समूहों के बीच चल रहे तनाव को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में प्रदर्शन किया। कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता सड़क पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। इस बीच पुलिस ने उन्हें राेकने का प्रयास भी किया।

बेलगावी के डीसीपी रोहन जगदीश ने कहा कि कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता प्रवीण शेट्टी को कानून और व्यवस्था बनाए रखने और जनहित में एहतियातन हिरासत में लिया गया है। विरोध प्रदर्शन एक व्यस्त सड़क के बीच में किया जा रहा था।

Belagavi, Karnataka: Karnataka Rakshana Vedike leaders and workers staged a protest over rising tensions between pro-Kannada and pro-Marathi groups. The unrest escalated after a KSRTC bus conductor was allegedly beaten up in Belagavi on February 22 for not speaking in Marathi pic.twitter.com/ENJgbDkrzj — IANS (@ians_india) February 25, 2025

इससे पहले सोमवार को कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बेलगावी बीआईएमएस अस्पताल का दौरा किया और बस कंडक्टर महादेवप्पा हुक्केरी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जिस पर बेलगावी में भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद हमला किया गया था। महादेवप्पा हुक्केरी पिछले तीन दिनों से बेलगावी बीआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हाथों में 8 घंटे की बेटी…सामने शहीद पति का पार्थिव शरीर, इस विदाई को देख रो पड़ा पूरा देश- VIDEO

एमआईटी में साहित्य उत्सव, 6 फरवरी को तीसरा शिक्षक साहित्य सम्मेलन; 1,800 शिक्षक आमंत्रित

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, सियासी तपिश चरम पर; कांग्रेस में असंतोष खुला, निधि और मार्गदर्शन पर सवाल

मनपा चुनाव: मविआ में सीटों को लेकर घमासान; एकजुटता के दावे धरे रह गए, 6 सीटों पर अपने ही आमने-सामने

क्या है मामला?

उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के बस चालक और महादेवप्पा हुक्केरी पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सुलेभावी के पास मराठी में बात न कर पाने के कारण मराठी भाषी युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया।

मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, “केवल कर्नाटक सड़क परिवहन विभाग ही नहीं, बल्कि हर कोई बस कंडक्टर के समर्थन में है। बस कंडक्टर के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किया गया POCSO मामला फर्जी है।” अब तक मारपीट के सिलसिले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बेलगावी में भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के एक बस चालक और कंडक्टर पर कथित तौर पर युवकों के एक समूह ने हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 21 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सुलेभावी के पास हुई।

लड़की ने कंडक्टर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया

अर्ध-शहरी सीबीटी-सुलेभावी बस में सवार एक लड़का और लड़की ने कथित तौर पर कंडक्टर को धमकाया क्योंकि वह मराठी में बात नहीं कर पा रहा था। उन्होंने अपने साथियों को बुलाया जिन्होंने कंडक्टर की पिटाई की। बेलगावी पुलिस ने कहा कि उन्हें लड़की की ओर से भी शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंडक्टर ने उसके प्रति अभद्र टिप्पणी की।

Karnataka rakshana vedike leaders protest in belagavi over language controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • BELGAVI
  • Karnataka News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.