Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामालिंगा के पद छोड़ते ही पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी, समर्थकों का भारी हंगामा, क्या बोले डीके शिवकुमार?

Ramalinga Reddy Resigns Disputes: कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दिया। इसके बाद समर्थकों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 05, 2026 | 12:01 PM

कर्नाटक में हंगामा (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Ramalinga Reddy Supporters Resigns: कर्नाटक में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। कर्नाटक में जलसंसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने मन मुताबिक पद न मिलने से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक कैबिनेट के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यालय के बाहर हंगामा मच गया।

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी अपनी कार से निकले, तो समर्थक उनकी कार के आस-पास जमा हो गए। कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और समर्थकों ने एकजुटता दिखाई और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और समर्थकों ने भी उनके समर्थन में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

समर्थकों को कार्यालय के बाहर हंगामा

Bengaluru, Karnataka: Supporters gather around Congress leader Ramalinga Reddy’s car as he leaves after resigning from his ministerial post pic.twitter.com/tORc8vNZic — IANS (@ians_india) June 5, 2026

सम्बंधित ख़बरें

डीके शिवकुमार को लगा बड़ा झटका! कर्नाटक के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने पद से दिया इस्तीफा, कही बड़ी बात

कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार का बड़ा फैसला, 13 मंत्रियों में बांटे विभाग; वित्त मंत्रालय रखा अपने पास

Congress News: केपीसीसी अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, कहा- पद और सत्ता चाहिए तो….

‘मेरी इच्छा मुख्यमंत्री बनने की थी, लेकिन पार्टी…’, कर्नाटक के नए डिप्टी सीएम जी परमेश्वर का बड़ा खुलासा

सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

कर्नाटक के मंत्री पद से रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे पर राज्य के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम कैबिनेट में सबसे करीबी दोस्त हैं। हम इस समस्या को सुलझा लेंगे।”

#WATCH | Bengaluru | On Ramalinga Reddy resigning as Karnataka Minister, state CM DK Shivakumar says, “Nothing to worry. He is a great friend. We are the closest friends among the Cabinet. We will sort out the problem.” pic.twitter.com/AQOQW2QQfY — ANI (@ANI) June 5, 2026

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “रामलिंगा रेड्डी मेरे सहयोगी और हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि वह गांव जाकर काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें कोई दूसरा मंत्री पद देना चाहिए। मैं रामलिंगा रेड्डी से बात करूंगा और सब ठीक कर दूंगा।”

समर्थकों ने पद से दिया इस्तीफा

Bengaluru, Karnataka: Following Ramalinga Reddy’s resignation from the cabinet, several Congress office bearers and supporters have also stepped down from their positions in solidarity pic.twitter.com/gho0aS30D9 — IANS (@ians_india) June 5, 2026

रामालिंगम रेड्डी ने जताई नाराजगी

आपको बताते चलें, कि रामलिंगा रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उनसे बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से जुड़ा विभाग देने का वादा किया था। लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर गए हैं। हाल ही में पदभार संभालने वाले मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। यह घटनाक्रम विभागों के आवंटन के एक दिन बाद सामने आया है।

यह भी पढ़ें – डीके शिवकुमार को लगा बड़ा झटका! कर्नाटक के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने पद से दिया इस्तीफा, कही बड़ी बात

कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने रामालिंगम के इस्तीफे को लेकर कहा, मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले को सुलझा लेंगे। वे सभी बहुत अच्छे दोस्त और साथी हैं। 1989 से रामालिंगा रेड्डी और डीके शिवकुमार साथ में सदस्य रहे हैं। उन्होंने बहुत काम किया है। इसलिए मुझे यकीन है कि डीके शिवकुमार इसे सुलझा लेंगे और कोई अच्छा नतीजा निकालेंगे।

Karnataka politics ramalinga reddy supporters resigns dk shivakumar cabinet portfolio

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 12:01 PM

Topics:  

  • DK Shivkumar
  • Karnataka
  • Karnataka News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.