‘मुझे मेरी लिमिट पता है…’ सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद क्या बोल गए DK शिवकुमार? जानिए अंदर की बात
Karnataka की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच अनबन की खबरें जोरों पर थीं। लेकिन अब डिप्टी सीएम DK Shivakumar ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद यह क्या बोल गए डीके शिवकुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Karnataka Congress Crisis DK Shivakumar Statement: कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच अनबन की खबरें जोरों पर थीं। लेकिन अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। रविवार को उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच सब कुछ ठीक है। उन्होंने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते वह अपनी सीमाओं को बखूबी जानते हैं। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में चल रही तमाम चर्चाओं को शांत कर दिया है।
मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिससे पार्टी में मतभेद पैदा हों। हमारा और मुख्यमंत्री का लक्ष्य सिर्फ एक है और वह है साल 2028 के चुनाव। उन्होंने यह भी कहा कि हर रणनीति का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया जा सकता। यह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता तक संदेश पहुंचाने का हमारा अपना तरीका है। हम मिलकर पानी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे।
नाश्ते की मेज पर बनी बात
दरअसल इन बयानों से पहले शनिवार को दोनों नेताओं के बीच एक अहम मुलाकात हुई थी। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस ने एकता का संदेश देने की कोशिश की है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने साथ में नाश्ता किया और करीब एक घंटे तक चर्चा की। इस मुलाकात ने यह साफ कर दिया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई टकराव नहीं है। दोनों ही नेताओं ने मिलकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे राज्य के विकास के लिए एक साथ खड़े हैं और पार्टी की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
बंगाल में कांग्रेस अकेले क्यों लड़ रही है चुनाव, क्या 2026 में अकेले लड़कर वापसी कर पाएगी पार्टी?
कोयंबटूर में PM मोदी का छलका दर्द! कांग्रेस-DMK शासन की खोली पोल, बोले- महिला विरोधी विचारधारा को मिलेगा जवाब
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक बाइक सवारों को रौंदता चला गया, कई लोगों की मौत
क्या है 2028 का प्लान?
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच न तो आज कोई मतभेद है और न ही भविष्य में होगा। हमारा पूरा फोकस स्थानीय निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों पर है। हमने चर्चा की है कि कैसे कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाया जाए और हम साथ मिलकर कैसे चलेंगे। पानी, मक्का और गन्ना जैसे अहम मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी योजना तैयार की गई है, ताकि केंद्र सरकार से उचित निर्णय लिया जा सके।
