Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से, BJP के पोस्ट पर बवाल, दर्ज हुई FIR

कर्नाटक बीजेपी द्वारा इंदिरा गांधी को लेकर किए गए पोस्ट पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने इसको लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 26, 2025 | 06:29 PM

इंदिरा गांधी (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर एक कथित पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना एडोल्फ हिटलर से किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एस मनोहर द्वारा 25 जून को हाई ग्राउंड्स थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

मनोहर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से बुधवार को दोपहर तीन बजकर 54 मिनट पर ‘इंदिरा नॉट इक्वल्स इंडिया, इंदिरा=हिटलर’ शीर्षक से एक पोस्ट किया गया, जिसमें भारत में आपातकाल के दौर से संबंधित 38 सेकेंड का एक वीडियो भी था।

इंदिरा गांधी की हिटलर से तुलना

शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित पोस्ट में एक ग्राफिक था, जिसमें इंदिरा गांधी की छवि को हिटलर जैसा दिखाने के लिए छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था। मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ किया गया कथित पोस्ट अपमानजनक था और इसका उद्देश्य समाज में अशांति भड़काना व विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच दुश्मनी उत्पन्न करना था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “प्राप्त शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे की भावना से बयान देना) और 353 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।”

फर्जी निकली दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की खबर, नितिन गडकरी ने खुद बताई सच्चाई

अमित शाह ने बोला हमला

इंदिरा गांधी सरकार ने 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किया था। बुधवार को देश में आपातकाल लागू हुए 50 साल पूरे हो गए। इसके चलते केंद्र सरकार कांग्रेस पर हमला बोला। गृह मंत्री ने आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिन सभी को याद दिलाता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखती है।

Karnataka fir filed against karnataka bjp for comparing indira gandhi to hitler

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 06:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Karnataka

सम्बंधित ख़बरें

1

जालना मनपा चुनाव: भाजपा में चला कैलाश गोरंट्याल का सिक्का, पत्नी और बेटे समेत समर्थकों को मिले टिकट

2

भाजपा उम्मीदवार को समर्थकों ने बनाया ‘बंदी’, नामांकन वापसी को लेकर नागपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

3

सोलापुर में बागियों को BJP शहर अध्यक्ष की चेतावनी: नामांकन वापस लें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

4

‘बिहार में 25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’, रेखा आर्य के पति के बयान पर मचा बवाल, अब देनी पड़ी सफाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.