-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Election Commission Sent Affidavit To Rahul Gandhi
राहुल गांधी के दावे निकले झूठ तो होगा एक्शन, कर्नाटक चुनाव आयोग ने भेजा शपथ पत्र
- Written By: Saurabh Pal
Congress News: वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों पर कर्नाटक चुनाव आयोग ने राहुल गांदी को शपथ पत्र भेजा है। उस पर हस्ताक्षर की मांग की है। चुनाव आयोग ने कहा राहुल के दावों की हम जांच करेंगे।

राहुल गांधी (फोटो-IANS)
Rahul Gandhi vs EC : राहुल गांधी द्वारा लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तमाम राज्यों में कांग्रेस की हार का कारण वोटर लिस्ट में धांधली बताया है। दिल्ली में इसी मामले पर राहुल गांधी एक प्रजेंटेशन दिया है। अब कर्नाटक चुनाव आयोग इस मामले में खुलकर सामने आ गया है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांग लिया है।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार 1 बजे से लेकर 3 बजे तक मिलने का समय भी दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी के दावों को चुनाव आयोग भ्रामक बताता रहा है।
कांग्रेस मुख्याल में राहुल गांधी ने आज लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा के मिले होने का आरोप लगाया। अब कर्नाटक चुनाव आयोग ने इस रिएक्शन दिया है, आयोग ने राहुल गांधी को एक शपथ पत्र भेजा है, उसपर उन्हें हस्ताक्षर करने कहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में अपात्र वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए और पात्र को हटाए गए। इसी पर चुनाव आयोग ठोस रिकार्ड चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
8 अगस्त चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 8 अगस्त 2025 को सीईओ से मिलने और एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था, जिसके लिए दोपहर 1 से 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, मतदाता पंजीकरण नियम 1960 और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। पत्र के अनुसार, नवंबर 2024 में ड्राफ्ट मतदाता सूची और जनवरी 2025 में अंतिम मतदाता सूची कांग्रेस के साथ साझा की गई थी। इसके बाद कांग्रेस की ओर से कोई अपील या शिकायत दर्ज नहीं की गई।
राहुल गांधी के दावों की जांच करेगा चुनाव आयोग
सीईओ ने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वे मतदाता सूची में शामिल या हटाए गए व्यक्तियों के नाम, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर के साथ एक हलफनामा जमा करें ताकि आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके। हलफनामे में यह भी घोषणा करनी होगी कि दी गई जानकारी सही है, और गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चुनाव परिणामों को केवल उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका के माध्यम से चुनौती दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में हुड्डा हारे नहीं… चुनाव आयोग ने हराया था! राहुल गांधी ने प्रजेंटेशन में किया खुलासा
राहुल गांधी के बयान धमकाने वाले: चुनाव आयोग
उल्लेखनीय है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को भ्रामक, तथ्यहीन और धमकाने वाला बताया है।- एजेंसी इनपुट के साथ
Karnataka election commission sent affidavit to rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
Jul 12, 2026 | 02:10 PMBadrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
Jul 12, 2026 | 02:08 PMउज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 02:07 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
Jul 12, 2026 | 02:05 PMयवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
Jul 12, 2026 | 02:04 PMनागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ के दावे हुए हवा-हवाई; प्रमुख चौराहों पर भिखारियों का जमावड़ा, प्रशासन की अनदेखी जारी
Jul 12, 2026 | 02:03 PMहॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
Jul 12, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM














