-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Congress To Fund Bihar Elections Bjp Alleges Amid Siddaramaiah Cabinet Reshuffle Rumors
बिहार चुनाव में कांग्रेस का ATM बनेंगे सिद्धारमैया उठायेंगे पूरा खर्च? BJP के आरोपों से गरमाई सियासत
- Written By: सौरभ शर्मा
Karnataka के सीएम Siddaramaiah की मीटिंग के बाद BJP ने आरोप लगाया कि ये बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में खर्च की जिम्मेदारी उठाने को लेकर बुलाई गई है। कहा गया है कि कर्नाटक कांग्रेस खर्च उठाएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Elections Congress Funding from Karnataka: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ओर से बुलाई गई कैबिनेट डिनर मीटिंग को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। जहां एक ओर इसे राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसे बिहार विधानसभा चुनाव की फंडिंग से जोड़कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कर्नाटक को बिहार चुनाव के लिए ‘एटीएम’ की तरह इस्तेमाल कर रही है और चुनाव का सारा खर्च यहीं से उठाया जा रहा है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कर्नाटक कांग्रेस ने बिहार चुनाव में होने वाले पूरे खर्च की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को डिनर मीटिंग बुलाई है। अशोक ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र चुनाव में इस्तेमाल के लिए बिहार 40 किलो सोना भेज रहे थे। इन आरोपों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
क्या कर्नाटक में होगी ‘नवंबर क्रांति’?
इन आरोपों के बीच कर्नाटक कांग्रेस में ‘नवंबर क्रांति’ की अटकलें भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि नवंबर में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने पर नेतृत्व में बदलाव हो सकता है और डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा नेता आर अशोक ने भी संकेत दिया कि नवंबर में सिद्धारमैया को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग और जातिगत जनगणना की जल्दबाजी कांग्रेस के भीतर एक बड़ी राजनीतिक क्रांति का संकेत दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें: RSS शिविरों में लड़कों का यौन शोषण? सुसाइड नोट से मचे हड़कंप पर बोलीं प्रियंका, यह सच तो बेहद डरावना
कांग्रेस ने आरोपों को नकारा
हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को ‘अफवाह’ बताया और कहा कि इस पर कोई भी फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा। वहीं, जिला प्रभारी मंत्री एन चालूवरयस्वामी ने भी डिनर मीटिंग का राजनीति से कोई संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने माना कि बिहार चुनाव के बाद कैबिनेट में फेरबदल संभव है, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन का फैसला पूरी तरह से आलाकमान पर निर्भर करता है।
Karnataka congress to fund bihar elections bjp alleges amid siddaramaiah cabinet reshuffle rumors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














