सिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
Karnataka Politics: सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक करने के लिए खुद सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने मोर्चा संभाल लिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार (डिजाइन फोटो)
Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है। राज्य की कांग्रेस सरकार के दो मुखिया यानी सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली में हैं और इस समय कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से लगातर बंद कमरे में बैठकें कर रहे हैं।
राहुल-खरगे ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस मुख्यालय से आ रही जानकारी के अनुसार, पहले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने आपस में लंबी बातचीत की। इस दौरान बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ बैठे इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वहां बैठक में पहले सीएम सिद्धारमैया को बुलाया गया।
खबरों के मुताबिक मुख्य बैठक शुरू होने से पहले जब राहुल गांधी और खरगे ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ मीटिंग की तो कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी आलाकमान को कर्नाटक सरकार के कामकाज और संगठन को लेकर रिपोर्ट भी सौंपी है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
राहुल की सिद्धारमैया से बंद कमरे में मीटिंग
खबर आ रही है कि सीएम सिद्धारमैया को बैठक में बुलाने से पहले राहुल गांधी, खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने लगभग दो घंटे आपस में चर्चा की। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार के कामकाज को लेकर रिपोर्ट पेश किया। इस बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ बैठे इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें- हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
इसके बाद सिद्धारमैया को बुलाया गया और उनके साथ सभी नेताओं की बैठक करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद राहुल गांधी सिद्धरामैया को अपने कमरे में लेकर गए और उनसे अलग से बात की। राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच पिछले 35 मिनट से बातचीत चल रही है। ये बैठक राहुल गांधी के कमरे में हो रही है।
