Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंगना रनौत ने दिया नया विवादित बयान, डिब्रूगढ़ जेल भेजने की उठने लगी मांग, जानें पूरा मामला

कंगना रनौत अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा शीर्ष मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदलोन के दौरान पंजाब को बांग्लादेश बनने में समय नहीं लगता। जिसके बाद एक बार फिर उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Aug 25, 2024 | 04:52 PM

कंगना रनौत (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बॉलीवुड क्वीन और मंडी सांसद कंगना रनौत अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए फेमस हैं। एक बार फिर उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की है। एक इंटरव्यू क् दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमारा शीर्ष मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदलोन के दौरान पंजाब को बांग्लादेश बनने में समय नहीं लगता।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर हिंसा की जा रही है थी। एक बार फिर हत्याओं का खेल शुरू हो चुका था। कंगना रनौत इससे पहले भी कई बार किसान आंदोलने को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं।

पंजाब भाजपा ने पल्ला झाड़ा

कंगना रनौत ने एक बार फिर आंदलोन की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां हत्याएं हो रही थीं, केंद्र सरकार ने किसान बिल को वापस ले लिया नहीं तो इन उपद्रवियों की बहुत लंबी योजना थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे। हालांकि पंजाब भाजपा की ओर से कंगना रनौत के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि ये कंगना का निजी बयान है, इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

BAFTA में गूंजा भारत का नाम, मणिपुर की फिल्म ‘बूंग’ पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

पिनाराई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से

जेल भेजने की उठने लगी मांग

भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के किसान आंदोलन को दिए विवादित बयान पर पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कंगना रनौत पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट लगा असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना रनोट रोज पंजाब के नेताओं के खिलाफ जहर उगलती है। आज कंगना ने कहा कि किसान खालिस्तानी हैं। देश के किसानों को गाली दे रही हैं, उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बीच मर्डर हुए। वेरका ने कहा कि कंगना किसी की शह पर बोल रही है। बीजेपी इसके लिए सफाई दे। अब वे भाजपा की चुनी गई सांसद है, वे कोई आम आर्टिस्ट नहीं है।

वेरका ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि इसके खिलाफ इन्क्वायरी करके एफआईआर दर्ज की जाए। इसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एफआईआर होनी चाहिए और इसे डिब्रूगढ़ जेल में भेजना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जलगांव पहुंचे PM मोदी, लखपति दीदियों को बताया महिला सुरक्षा पर क्या है सरकार का प्लान

महिला कॉन्स्टेबल से खा चुकी थप्पड़

कंगना इस से पहले भी किसानों और किसान आंदोलन पर कई बार विवादित बोल बोल चुकी हैं। किसान आंदोलन के वक्त कंगना ने 27 नवंबर 2020 को एक सोशल मीडिया पोस्ट की। जिसमें कंगना ने कहा था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाएं 100 रुपए में आती हैं। इस ब्यान से किसान भड़क गए थे, 3 महीने पहले कंगना जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आईं तो यहां सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें वह कह रही थीं कि कंगना ने जब किसान आंदोलन में शामिल महिला को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था तो उसकी मां भी धरने पर बैठी थीं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Kangana ranaut gave a new controversial statement demand started rising to send her to dibrugarh jail know the whole matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 04:52 PM

Topics:  

  • Kangna Ranaut
  • Kisan Andolan
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.