-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kangana Ranaut Controversial Comments On Farmers Protest Increased Her Troubles
₹100 में उपलब्ध, बुजुर्ग महिला पर टिप्पणी कर कंगना ने बढ़ाई मुसीबत, हाईकोर्ट…
- Written By: Saurabh Pal
Kangna Ranaut: किसान आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी महिला पर विवादित टिप्पणी करना कंगना रनौत पर भारी पड़ रही है। कंगना के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में हाईकोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया।

महिंदर कौर, कंगना रनौत (फोटो-सोशल मीडिया)
Himachal News: किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं पर विवादित टिप्पणी भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंना रनौत पर भारी पड़ रही है। इस मामले में कंगना को पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसानों की तरफ विवादित टिप्पणी पर कंगना के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
2020 संसद से पास तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन में शामिल महिलाओं पर कंगना रनौत ने पैसे लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद महिंदर कौर नामक आंदोलनकारी महिला ने कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी मुकदमे को रद्द करवाने के लिए कंगना हाईकोर्ट पहुंची थीं।
कंगना के पास सुप्रीम कोर्ट का विकल्प
मामले की सुनवाई जस्टिस त्रिभुवन दहिया बेंच ने की। कोर्ट न स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया कंगना रनौत के खिलाफ धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत अभियोग बनता है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस कानूनी रूप से सही है। हाईकोर्ट के आदेश बाद अब इस मामले में ट्रायल फिर से शुरू होगा। अब कंगना के पास कंगना के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचा है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
‘100 रुपये में उपलब्ध’
2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने आंदोलन में शामिल बठिंडा की 87 वर्षीय बुजर्ग महिला महिंदर कौर को टारगेट करके लिखा था कि ये 100-100 रुपये लेकर आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाएं हैं। कंगना ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हा हा हा यह वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन में सबसे प्रभावशाली भारतीय के तौर पर आई थीं और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।” कंगना के ट्वीट के बाद महिंदर कौर ने मानहानि का केस दायर किया था। मामले में 13 महीने बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस के खिलाफ राहत पाने के लिए कंगना ने हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- ‘हाउसफुल 5’ का OTT पर आगाज, अब प्राइम वीडियो पर देखें हंसी से भरपूर ये फिल्म
महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को जड़ा था थप्पड़
मंडी सांसद को इसी ट्वीट के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था। CISF जवान कुलविंदर कौर ने बाद में बताया कि किसान आंदोलन में शामिल कंगना रनौत की विवादित टिप्पणी से वो आहत थी। वह एक किसान परिवार से संबंध रखती है। उस धरने में उसकी मां भी शामिल थी। घटना के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था।
Kangana ranaut controversial comments on farmers protest increased her troubles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMनागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














