Kal Ka Mausam: विदाई की बेला में खतरनाक हुआ मानसून, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक कल कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। नागपुर में तो इसकी दस्तक अभी से हो गई है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान है
kal-ka-mausam-monsoon-turns-severe-heavy-rain-alert-in-many-states
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
Updated on

IMD Weather Update: मानसून विदाई की बैला पर है, लेकिन फिर भी देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 19 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, कल कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। महाराष्ट्र की विदर्भ रीजन में तो इसकी दस्तक अभी से हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में भी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है...

दिल्ली और आस पास का मौसम

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। शुक्रवार को भी यहां बारिश की उम्मीद न के बराबर है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश, राज्यस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कल किसी तरह की वार्निंग नहीं जारी की गई है।

बिहार और झारखंड का मौसम

बिहार के कई हिस्सों में गुरुवार को जोरदार बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार बिहार सहित इन सभी राज्यों में घनघोर बारिश का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम

पश्चिमी भारत में इस बार मानसून ने जमकर गदर काटा है। जिसका असर गुजरात महाराष्ट्र और राजस्थान में बखूबी देखने को मिला है। बात करें कल के मौसम की तो गुजरात और महाराष्ट्र के समूचे संभाग यानी मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा के साथ विदर्भ में भयंकर बारिश होने वाली है। विदर्भ में तो अभी से झमाझम शुरू हो चुकी है।

बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट का मौसम

बिहार के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के तटीय व हिमालयी दोनों ही हिस्सों में कल भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम नागालैंड और त्रिपुरा में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com