- Hindi News »
- India »
- Jungle Raj Uprooted Bengal Pm Modi Call After Bihar Victory
‘बंगाल में भी जंगलराज उखाड़ फेंकेंगे’, बिहार में जीत के बाद गरजे PM मोदी, दीदी की बढ़ी टेंशन
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव जीत पर कहा कि यह विजय बंगाल में परिवर्तन की राह खोलेगी। भाजपा अब बंगाल में सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त राजनीति का संकल्प ले रही है।
- Written By: अक्षय साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi speech on Bengal: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में जनादेश देकर भाजपा पर भरोसा जताया है। मोदी ने इस विजय को केवल बिहार की सीमाओं तक सीमित न मानते हुए कहा कि इस जीत ने पश्चिम बंगाल की विजय यात्रा का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा बिहार से बहते हुए बंगाल तक जाती है और जिस प्रकार बिहार ने भय, भ्रष्टाचार और जंगलराज को अस्वीकार किया है, उसी प्रकार बंगाल की जनता भी बदलाव के लिए तैयार है। मोदी ने बंगाल के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा वहां भी जंगलराज को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन निश्चित है।
बंगाल में बढ़ी भाजपा की लोकप्रियता
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की सफलता ने पूर्वी भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वहां की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उनके अनुसार, बंगाल में भी भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी की राजनीति से त्रस्त जनता भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल की रणनीति अब स्पष्ट है। पार्टी बंगाली अस्मिता, भाषा और संस्कृति को प्राथमिकता में रखकर ‘बाहरी पार्टी’ की धारणा तोड़ने में जुटी है। साथ ही, वह ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार फैलाने जैसे आरोप लगाकर जनता को जागरूक कर रही है। भाजपा का कहना है कि ये घुसपैठिए बंगाल के असली नागरिकों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं और यही ममता बनर्जी का मुख्य वोट बैंक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी नहीं फेलस्वी…’, हार के बाद भाई पर फूटा तेज प्रताप का गुस्सा, मोदी-नीतीश को बताया यशस्वी
महिला और युवा पर भाजपा के फोकस
उत्तर बंगाल और जंगलमहल जैसे भाजपा के मजबूत क्षेत्रों में पार्टी और सुदृढ़ीकरण की योजना बना रही है। महिला और युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वह राज्य में हिंसा और असुरक्षा के मुद्दों को राजनीतिक विमर्श का केंद्र बना रही है। इन सब प्रयासों से भाजपा बंगाल की सत्ता तक पहुंचने की राह तैयार कर रही है।
Jungle raj uprooted bengal pm modi call after bihar victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














