-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jp Nadda Visits Rml Hospital Meets Injured Cjp Protesters Kharge Attacks Govt
दिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
- Written By: अक्षय साहू
JP Nadda RML Hospital Visit: CJP प्रदर्शन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, कांग्रेस पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की (सोर्स- सोशल मीडिया)
JP Nadda Meets Injured Protesters: राजधानी दिल्ली में बिते दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थक और छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर झड़पे भी हुई। इसी बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने डॉक्टरों की टीम से बात भी की।
जेपी नड्डा मंगलवार को घायलों से मिलने दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की उस टीम से भी मुलाकात की, जो घायलों का इलाज कर रही है। नड्डा ने इससे पहले सोमवार को सरकार की ओर से सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका से भी मुलाकात करते हुए उनकी मांगों को सुना था।
छात्रों ने दिल्ली में निकाला मार्च
सोमवार को युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च किया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थी। पुलिस कार्रवाई से गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की थी। दिल्ली के कॉनटप्लेस से लेकर जनपथ तक सड़कों पर पत्थर बिखरे दिखे।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी
Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें
कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम चाहते थे कि इस मुद्दे पर चर्चा हो, जिसके बाद गृह मंत्री एक स्टेटमेंट दें, लेकिन सरकार ने हमारा ही मुंह बंद करा दिया। आखिर प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया, उन्हें क्यों मारा-पीटा गया? अगर इन मुद्दों पर संसद में भी चर्चा न हो, तो कहां बात करें?
यह भी पढ़ें- PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
उन्होंने आगे कहा कि ये सरकार खुद अराजकता पैदा कर रही है, लोगों को उकसा रही है, ताकि उन पर लाठीचार्ज करवाया जाए, उन्हें मार-पीटकर, डराकर जेल में डाला जाए। हम कल भी सदन में इन मुद्दों पर बात करना चाहते थे, लेकिन हमें मौका नहीं दिया गया। ऊपर से हमें सदन से बाहर भी नहीं जाने दिया गया, जेल की तरह अंदर ही रखा गया। देश आज अराजकता की तरफ बढ़ रहा है, जिसे मोदी जी और अमित शाह नियंत्रण नहीं करना चाहते हैं। हम ऐसे रवैये की कड़ी निंदा करते हैं।
Jp nadda visits rml hospital meets injured cjp protesters kharge attacks govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
Jul 21, 2026 | 04:25 PMअमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
Jul 21, 2026 | 04:25 PMMumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
Jul 21, 2026 | 04:19 PMमंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Jul 21, 2026 | 04:16 PMYavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
Jul 21, 2026 | 04:15 PMएमपी विधानसभा में UCC का विरोध, जीतू पटवारी बोले- ‘यह राज्य का विषय नहीं, जनता का ध्यान भटका रही है सरकार’
Jul 21, 2026 | 04:13 PM‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
Jul 21, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM













