Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान से पहले नड्डा और शाह की रणनीति, NDA के मंत्रियों संग अहम बैठक

भाजपा इन चुनावों के दौरान अपने छोटे-बड़े सभी सहयोगियों को साथ लेकर यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि वह पूरी तरह एकजुट है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, सी आर पाटिल समेत कई दिग्गज नेता शामिल थें।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 06, 2024 | 12:04 AM

गृह मंत्री अमित शाह (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हुए। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी बीच कुछ राज्यों मेलोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव भी होने हैं।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, सी आर पाटिल और धर्मेन्द्र प्रधान के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतापराव जाधव शामिल थे। बैठक के एजेंडे पर हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 और 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए समन्वय और तालमेल बनाना है।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : हजारीबाग में जमकर गरजे सीएम योगी, घरों में घंटी और शंख बजाने को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO

सम्बंधित ख़बरें

अमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?

महाशिवरात्रि 2026: राष्ट्रपति, PM मोदी, अमिश शाह समेत इन दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, देशभर में भक्ति का सैलाब

भाजपा इन चुनावों के दौरान अपने छोटे-बड़े सभी सहयोगियों को साथ लेकर यह संदेश देने का प्रयास कर रही है वह पूरी तरह एकजुट है। सूत्रों ने बताया कि इन चुनावों में केंद्रीय मंत्री राजग के विकास के एजेंडे को प्रमुखता से रेखांकित करेंगे और साथ ही जनता को अपने विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड में राजग का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों से है। महाराष्ट्र में राजग की चुनौती सत्ता बरकरार रखने की है, वहीं झारखंड में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रयासरत है।

हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार जीत से उत्साहित भाजपा अब महाराष्ट्र और झारखंड में विपक्षी गठबंधन को पराजित करने के लिए पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

एजेंसी इनपुट के साथ। 

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव में दिखा दिवाली का खुमार, रक्षा मंत्री बोले झामुमो का फुस्स हुआ पटाखा, भाजपा का रॉकेट…

Jp nadda and amit shah strategy before voting in maharashtra and jharkhand important meeting with nda ministers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 11:55 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.