Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज होंगें बाबा बर्फानी के दर्शन, ‘बम बम भोले’ के जयकारों का साथ नुनवान बेस कैंप से तीर्थयात्री रवाना

अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। बम-बम भोले के जयघोष के साथ यात्रा आज पहलगाम और बालटाल से शुरू हुई।तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचा। इन सभी ने यहां से अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई शुरु की।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 29, 2024 | 07:47 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पहलगाम: जहां पवित्र अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो चुकी है। वहीं बम-बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा आज यानी शनिवार को पहलगाम और बालटाल से शुरू हुई। इसके पहले अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बीते शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा था। तब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 4,603 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

#WATCH | J&K: A large number of pilgrims leave from Nunwan base camp in Pahalgam for Holy Amarnath cave. pic.twitter.com/1IiE9MIx0A — ANI (@ANI) June 29, 2024

आज जत्थे में शामिल तीर्थयात्री पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पहुंचे।इन सभी ने यहां से अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई शुरु की। पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री रवाना हुए।इसके पहले तीर्थयात्रियों ना बताया कि नुनवान में के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हैं। हम सुरक्षाबलों शुक्रिया अदा करते हैं। वहीं उधमपुर के टिकरी के काली माता मंदिर में जत्थे का पहला स्वागत किया गया। देश भर से आए शिव भक्तों में भारी उत्साह देखता ही बन रहा है।

#WATCH | J&K: A large number of pilgrims en route from Baltal to Holy Amarnath cave. pic.twitter.com/u9hdwn7c95 — ANI (@ANI) June 29, 2024

इससे पहले बीते शुक्रवार सुबह की ‘‘बम बम भोले” और ‘‘हर हर महादेव” के जयकारों के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा था, ‘‘बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।” इधर पहला जत्था रवाना होने क बाद LG सिन्हा ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान घायल, ऑपरेशन जारी

कठुआ में बड़ी मुठभेड़…जैश के पाकिस्तानी आतंकी को लगी गोली, जवानों ने चारों तरफ से घेरा इलाका

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, 42 मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर था विवाद, NMC का बड़ा एक्शन

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

#WATCH | J&K: First batch of pilgrims leave from Baltal, for the ‘darshan’ of Holy Amarnath cave pic.twitter.com/T5cZArNCwy — ANI (@ANI) June 28, 2024

जानकारी दें कि, यात्रा के रास्ते में तीर्थयात्री की सुगमता के लिए 125 लंगर लगाए गए हैं। वहीं 6 हजार वॉलंटियर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक की परेशानी को दूर करने के लिए उधमपुर से बनिहाल तक नेशनल हाइवे पर 10 CCTV पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां से लगातार निगरानी भी की जा रही है। खबरों की मानें तो, इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

Jk a large number of pilgrims leave from nunwan base camp in pahalgam for holy amarnath cave

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2024 | 07:47 AM

Topics:  

  • Amarnath Yatra
  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.