Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में फिर बड़ा खेला, आज BJP ज्वाइन करेंगे चंपई सोरेन! टेंशन में CM हेमंत

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने की अटकलें तेज हैं। वे आज दिल्ली के लिए निकल चुके हैं और उनके साथ 22 विधायक भी आ रहे हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 18, 2024 | 12:05 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां एक तरफ झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने की अटकलें तेज हैं। वहीं कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन से बगावत कर चंपई भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। खबर तो यह भी है कि वे आज यानी 18 अगस्त रविवार को दिल्ली के लिए निकल चुके हैं और उनके साथ 22 विधायक भी आ रहे हैं।

जानकारी दें कि बीते शुक्रवार को चंपई के एक सांकेतिक बयान ने इन चर्चाओं को और बल दिया। जब पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में चंपई ने कहा कि अभी इंतजार कीजिए, मुझमें अभी राजनीति बाकी है। चंपई सोरेन इसी साल की शुरुआत में झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, एक खास राजनीतिक उलटफेर में 5 महीने के भीतर ही उनकी कुर्सी चली गई।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र: मुंबई के सायन हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से मारपीट, नशे में धुत 5-6 आरोपी फरार

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम? सूबे की सियासी फिजाओं में गूंजा नया समीकरण, VIDEO में समझें कहानी

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

अंततः विवादित मनोनीत नगरसेवक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की हुई तीखी आलोचना

जिसे हराया, उसी को टिकट! अमरावती मनपा चुनाव में कांग्रेस से आए नेता को भाजपा ने दिया मौका, कार्यकर्ता नाराज

चंपई चले BJP

बीते शनिवार को ही चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम के BJP में जाने की बात चल रही थी। वहीं अब लोबिन हेम्ब्रम और चंपई सोरेन के बीच अहम मुलाकात भी हो गयी है। अब ऐसे में लोबिन हेम्ब्रम और चंपई सोरेन की इस मुलाकात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोबिन हेम्ब्रम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में लोबिन हेम्ब्रम ने BJP में शामिल होने की चर्चाओं पर अब हामी भी भर दी है। वहीं बीजेपी में जाने को लेकर हामी भरने के बाद कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

यहां पढ़ें – लंदन के होटल में एयर इंडिया क्रू मेंबर की फ्लोर पर घसीट कर हैंगर से पिटाई, Air India का आया बयान

क्या बोले चंपई

इधर मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि BJP में जाने की खबरों पर कोई बात नहीं हुई है। यह मुलाकात ऐसे ही औपचारिक थी। लेकिन BJP में जाने की खबरों को चम्पई सोरेंन सिरे से नकार भी नही रहे हैं। वहीं मुलाकात के बाद लोबिन हेम्ब्रम तबीयत खराब होने का हवाला देकर कुछ भी कहने से मना कर चुके हैं।

BJP का क्या फायदा

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अगर चंपई सोरेन BJP में शामिल होते हैं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा नुकसान होगा, जबकि BJP को कोल्हान में काफी मजबूती मिल जाएगी। चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी करीबी हैं और भरोसेमंद हैं। कोल्हान में इनकी काफी पकड़ है। यही वजह है कि BJP हर हाल उन्हे साथ लेना चाहेगी। कोल्हान टाइगर के आने से कोल्हान में BJP की आसानी ले एंट्री हो जाएगी और वह कोल्हान में काफी मजबूत हो सकती है। आदिवासी सेंटीमेंट का राजनीतिक फायदा मिलेगा सो अलग। वहीं CM हेमंत सोरेन के खिलाफ बोलने वाला BJP को एक मजबूत आदिवासी नेता मिलेगा।

Jharkhand politics lobin hembram and champai soren may join bjp trouble for hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 11:59 AM

Topics:  

  • BJP
  • Hemant Soren
  • Jharkhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.