लंदन के होटल में एयर इंडिया क्रू मेंबर की फ्लोर पर घसीट कर हैंगर से पिटाई, Air India का आया बयान

हीथ्रो के रेडिसन रेड होटल में एअर इंडिया के केबिन क्रू मेंबर पर किसी ने रात में हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
लंदन के होटल में एयर इंडिया की क्रू मेंबर पर हमला, फ्लोर पर घसीटने और हैंगर से पिटाई
(डिज़ाइन फोटो )
Published on
Updated on

नई दिल्ली: लंदन के एक होटल से दिल दहलाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। खबर है कि यहां के हीथ्रो के रैडिसन रेड होटल में बीते गुरुवार की रात को एयर इंडिया के चालक दल की सदस्य पर एक व्यक्ति ने अचानक हमला किया। वहीं हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना में घायल पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह अब मुंबई लौटने वाली है।

सूत्रों की मानें तो यह घटना आधी रात के बाद हुई, जब एयर इंडिया के कई उड़ानों के चालक दल के सदस्य होटल में रुके हुए थे। जब हमलावर ने हमला किया जब चालक दल की यह सदस्य सो रही थी। आरोपी ने पीड़िता पर अचानक हैंगर से हमला किया और भागने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर भी घसीटा।

मामले पर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हीथ्रो के रेडिसन होटल में यह घटना आधी रात 1।30 बजे घटीत हुई है। जब वह अपने रूम में सो रही थी तभी किसी ने अचानक उसके रूम में जाकर उस पर तेजी हमला कर दिया। वह चौंककर जागी और मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगी। वहीं जब वह कमरे से दरवाजे की ओर भागी तो हमलावर ने उस पर कपड़े के हैंगर से हमला किया। इतना ही नही उसे फ्लोर पर घसीटा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

इसके बाद हमलावर ने जब भागने की कोशिश तो गेट के बाहर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं केबिन क्रू के इस घायल मेंबर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह हालेंकि ड्यूटी पर वापस नहीं जा सकी। पीड़िता क्रू मेंबर के साथ एक मेंबर रुक गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, एयरलाइन के क्रू मेंबर ने होटल में सेफ्टी, डार्क कॉरिडोर, अननेम्ड रिसेप्शन और डोर के नॉकिंग को लेकर शिकायत भी की थी लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी, जिसके बाद यह बड़ी घटना घटी।

इस घटना की एअर इंडिया ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि, "हम इस घटना से काफी दुखी हैं। हम अपने सहयोगियों और टीम से लगातार संपर्क में हैं और उसे जरुरी सहयोग भी कर रहे हैं।"

एक सूत्र ने बताया कि चालक दल की महिला सदस्य का होटल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि दो अन्य सूत्रों ने दावा किया कि महिला से मारपीट की गई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई।

घटना बाबत एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि, "एयर इंडिया कानूनी मसलों पर स्थानीय पुलिस के साथ भी काम कर रही है। साथ ही होटल प्रबंधन के साथ भी संपर्क में है और यह सुनिश्चित कर रहें है कि ऐसी घटना दोबारा न हों। हम अपने क्रू मेंबर और स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम होटल के साथ भी लगातार संपर्क में है, जिससे कि भविष्य में किसी को भी फिर कभी ऐसी घटनाओं का सामना न करना पड़े। हम अनुरोध करते हैं कि इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान किया जाए।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com