Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से होगा शुरू, पढ़ें डिटेल्स

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Feb 11, 2022 | 08:58 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड सरकार (Soren Govt) ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र (Jharkhand Budget Session 2022) 25 फरवरी से आहूत करने के फैसले को शुक्रवार को अपनी स्वीकृति दे दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को स्वीकृति दी गयी। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में पंचम झारखंड विधानसभा का अष्टम (बजट) सत्र 25 फरवरी 2022 से आहूत करने पर स्वीकृति दी गई। इससे पहले दो फरवरी को ही झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक बुलाने की राज्य सरकार ने घोषणा कर दी थी, जिसमें पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का अभिभाषण होगा। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि इससे पहले दो फरवरी को ही राज्यपाल रमेश बैस ने संविधान के तहत झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी, 2022 से आहूत करने की अनुमति दी थी और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि अपने आदेश में राज्यपाल ने कहा था, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 के खंड (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं रमेश बैस, झारखंड का राज्यपाल, एतद् द्वारा झारखंड विधानसभा को 25 फरवरी, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर संबोधित करना चाहता हूं और इस हेतु झारखंड विधानसभा में सदस्यों की उपस्थिति चाहता हूं।” राज्य सरकार तीन मार्च को विधानसभा में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेगी। 

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

पत्नी से अपने पुराने लिव इन रिलेशनशिप को छिपाना धोखा, हाईकोर्ट ने 50 लाख की एलिमनी

झारखंड में एक करोड़ के इनामी अनल समेत 10 नक्सली ढेर, सारंडा में हुई मुठभेड़

Jharkhand budget session 2022 state budget 2022 to commence on february 25 cm hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2022 | 08:58 AM

Topics:  

  • Budget 2022)
  • Hemant Soren
  • Jharkhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.