दादा, पिता के बाद पोता बना केंद्रीय मंत्री, मोदी कैबिनेट में शामिल हुए RLD प्रमुख जयंत चौधरी
जयंत चौधरी ने रविवार को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।फिलहाल जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह 2009 से 2014 तक मथुरा से 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे थे।
- Written By: किर्तेश ढोबले
जयंत चौधरी (सौजन्यः फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने रविवार को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावी जाट समुदाय से आने वाले जयंत चौधरी किसानों और पिछड़ों के प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते हैं।
राज्यसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसंबर 1978 को डलास (अमेरिका) में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह और राधिका सिंह के घर हुआ था। फिलहाल जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह 2009 से 2014 तक मथुरा से 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे।
आरएलडी के यूपी विधानसभा में 9 विधायक
चौधरी ने बीकॉम (ऑनर्स), एमएससी (एकाउंटिंग एंड फाइनेंस) की उपाधि हासिल की है। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से शिक्षा प्राप्त की। एनडीए में शामिल होने से पहले रालोद विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा था। वर्तमान में प्रदेश विधानसभा में इसके नौ विधायक हैं। मोदी सरकार-दो में चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से मरणोपरांत सम्मानित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने ली शपथ
भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद ली। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।
