-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Mock Drill Air Raid Alert Blackout Security Update
पहलगाम बरसी से पहले कश्मीर में बड़ी हलचल…ब्लैकआउट, मॉक-ड्रिल की भी तैयारी, घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jammu Kashmir Blackout Exercise: जम्मू-कश्मीर में 20-24 अप्रैल तक एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल होगी। प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे घाटी में हलचल बढ़ गई है।

फाइल फोटो (Image- Social Media)
Jammu Kashmir Mock Drill: जम्मू-कश्मीर की वादियों में एक बार फिर सन्नाटा छाने की तैयारी है, लेकिन इस बार यह खामोशी किसी अनहोनी का संकेत नहीं बल्कि बड़े स्तर की तैयारी की ओर इशारा करती है। पहलगाम हमले की बरसी के करीब आते ही केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अचानक ब्लैकआउट और एयर रेड जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आदेश जारी किया है।
20 से 24 अप्रैल के बीच होने वाले इस अभ्यास ने घाटी(Jammu Kashmir) में हलचल बढ़ा दी है और लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है क्या कुछ बड़ा होने वाला है? नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, होमगार्ड्स और आपातकालीन इकाइयों को अलर्ट रहने के निर्देश इस बात की ओर इशारा करते हैं कि प्रशासन किसी संभावित चुनौती को लेकर गंभीर है।
सभी जिलों में मॉक ड्रिल की तैयारी
आसमान से हमले की चेतावनी और अचानक ब्लैकआउट जैसे परिदृश्यों की तैयारी ऐसे समय में की जा रही है जब अतीत की घटनाएं फिर से याद दिला रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यह केवल नियमित अभ्यास है या किसी संभावित खतरे को ध्यान में रखकर की जा रही विशेष तैयारी।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
Kargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir)सरकार के गृह विभाग ने सभी डिविजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर इस मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक आयोजित करें। इस दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, होम गार्ड्स और अन्य संबंधित इकाइयों की भी मदद ली जाएगी।
एजेंसियों की तैयारियों को परखना
मॉक एक्सरसाइज में एयर रेड अलर्ट, ब्लैकआउट, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसी गतिविधियों का अभ्यास शामिल होगा। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों को परखना और मजबूत बनाना है।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
सरकार ने यह भी कहा है कि इस अभ्यास की जानकारी पहले से आम जनता को दी जाए ताकि किसी तरह की अफवाह या घबराहट न फैले। साथ ही सभी जिलों(Jammu Kashmir) से इस मॉक ड्रिल के बाद फोटो और वीडियो सहित एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने को कहा गया है। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत पूरे देश में एक समान तैयारी सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तेजी और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी जा सके।
Jammu kashmir mock drill air raid alert blackout security update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला
Jul 30, 2026 | 07:27 PMश्रावण के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम
Jul 30, 2026 | 07:26 PM39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म
Jul 30, 2026 | 07:25 PMक्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
Jul 30, 2026 | 07:20 PMदतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सील होकर स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हुईं EVM मशीनें
Jul 30, 2026 | 07:14 PMFatehpur Student Protest: चंदा जुटाकर 300 रुपये में तैयार कराए गए बैनर, अब शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
Jul 30, 2026 | 07:11 PMन छोटे हाथ डरे, न आवाज दबी: फतेहपुर में बच्चों की बगावत ने हिला दिया सिस्टम, सड़क पर उतरे 1800 छात्र
Jul 30, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














