-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmir Infiltration Encounter In Kupwara Two Terrorists Killed
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
- Written By: मनोज आर्या
Jammu-Kashmir: मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की किसी कोशिश की पूरी पुष्टि के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है।

भारतीय सेना के जवान, (फाइल फोटो)
Jammu-Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से की जा रही एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। कुपवाड़ा के माछिल और दुदनियाल सेक्टर में सोमवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की फिराक में थे। सेना के जवान अभी भी इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की संभावना को खारिज किया जा सके।
संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई
घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है, जब सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। अग्रिम क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने सीमा बाड़ के पास हलचल देखते ही तुरंत एक्शन लिया। सूत्रों के मुताबिक, जवानों के लोकेशन पर पहुंचते ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस संक्षिप्त लेकिन तीव्र मुठभेड़ में दो घुसपैठिए आतंकी मारे गए। भारतीय सेना के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एलओसी पर हलचल देखने के बाद फायरिंग हुई थी और इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
राजौरी में बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन! बेला मार्केट समेत कई इलाकों में गाड़ियाँ व निर्माण कार्य पर 60 दिनों का बैन
Assam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
घुसपैठ की पुष्टि के लिए तलाशी अभियान तेज
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की किसी कोशिश की पूरी पुष्टि के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि खराब मौसम के बावजूद आतंकी समूह सीमा पार से भारत में घुसने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाबल भी पूरी तरह अलर्ट हैं और उनकी मुस्तैदी के चलते ही यह घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई है। इलाके की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
हाल ही में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
कुपवाड़ा सेक्टर में सुरक्षाबलों का यह दूसरा बड़ा सफल ऑपरेशन है। इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा के वारसन इलाके के ब्रिजथोर वन क्षेत्र में एक बड़े आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया था। श्रीनगर स्थित भारतीय सेना की चिनार कोर ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की थी। तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।
ये भी पढ़ें: वाई पूरन कुमार केस में DGP कपूर की छुट्टी, राहुल-चिराग आज IPS अफसर के परिवार से करेंगे मुलाकात
बरामद हुए थे भारी मात्रा में हथियार
वारसन इलाके के ठिकाने से बरामद हुए सामानों में दो एके सीरीज राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा शामिल था। इसके अलावा, अन्य युद्ध संबंधी सामान भी बरामद किए गए थे।
Jammu and kashmir infiltration encounter in kupwara two terrorists killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














