-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Isro Achieved Another Success Sslv Was Successfully Tested What Will Be The Benefits
ISRO ने हासिल की एक और सफलता, SSLV का हुआ सफल परीक्षण, क्या होंगे फायदे?
- Written By: रंजन कुमार
ISRO Success: इसरो के अनुसार यह परीक्षण मंगलवार को हुआ। उन्होंने कहा कि स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल इसरो की ओर से विकसित 3 चरणों वाला पूर्ण ठोस प्रक्षेपण यान है, जो औद्योगिक उत्पादन के लिए उपयुक्त है।

इसरो का सैटेलाइट। इमेज-सोशल मीडिया
SSLV Test: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में एसएसएलवी (SSLV) के तीसरे चरण के अपग्रेड वर्जन का सफल स्टैटिक परीक्षण कर लिया है। इसरो के मुताबिक परीक्षण मंगलवार को किया गया। संस्थान ने कहा कि स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) इसरो की ओर से विकसित 3 चरणों वाला एक पूर्ण ठोस प्रक्षेपण यान है। यह औद्योगिक उत्पादन के लिए उपयुक्त और प्रक्षेपणों के बीच कम समय अंतराल के साथ मांग के अनुसार प्रक्षेपण कर सकता है।
इसरो ने यह भी कहा कि ऊपरी चरण या तीसरे चरण की ठोस मोटर प्रक्षेपण यान को 4 किलोमीटर प्रति सेकंड तक का वेग प्रदान करती है। इसमें एक अखंड मिश्रित मोटर केस और चरण के निष्क्रिय द्रव्यमान को सीमित करने को एक स्वतंत्र नोजल डायवर्जेंट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि स्थैतिक परीक्षण में कार्बन एपॉक्सी मोटर केस वाले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SS3) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण की पुष्टि की गई है। इससे चरण का द्रव्यमान काफी कम हो गया है। इसके परिणामस्वरूप एसएसएलवी की पेलोड क्षमता में 90 किलोग्राम का सुधार हुआ है।
इग्नाइटर और नोजल सिस्टम के लिए उन्नत डिजाइन का इस्तेमाल
ISRO ने बताया कि इस चरण में इग्नाइटर और नोजल सिस्टम के लिए भी उन्नत डिजाइन का उपयोग किया गया है। इससे सिस्टम अधिक कुशल और मजबूत बन गया। नोजल नियंत्रण एक फॉल्ट-टॉलरेंट इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एक्चुएशन सिस्टम द्वारा किया जाता है। इसमें कम बिजली खपत करने वाले नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कहा गया है कि उच्च शक्ति वाले कार्बन फिलामेंट वाउंड मोटर केस का निर्माण विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की कंपोजिट इकाई में किया गया। वही, सॉलिड मोटर की ढलाई सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के सॉलिड मोटर उत्पादन संयंत्र में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
ISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का सुनहरा मौका, स्पेस साइंस में कर सकेंगे शोध, मिलेगा ₹37,000 स्टाइपेंड
16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
108 सेकंड की परीक्षण अवधि
संस्थान ने कहा है कि 108 सेकंड की परीक्षण अवधि के दौरान सभी मापे गए पैरामीटर अनुमानों के लगभग समान मिले। इस सफल स्थैतिक फायरिंग परीक्षण के साथ एसएस3 मोटर का एडवांस संस्करण उड़ान में शामिल किए जाने के लिए योग्य है। इसरो के मुताबिक इस वर्ष अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए सॉलिड मोटर्स के निर्माण की क्षमता बढ़ाने के लिए देश में कई संयंत्र चालू किए गए। जुलाई में क्षमता बढ़ाने के लिए श्रीहरिकोटा में सॉलिड मोटर उत्पादन संयंत्र चालू किए गए।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, इन 8 उपलब्धियों से दुनिया में बजा भारत का डंका
सितंबर में अमोनियम परक्लोरेट की दूसरी उत्पादन लाइन हुई चालू
यह भी बताया कि सॉलिड मोटर्स के लिए आवश्यक प्रमुख घटक की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने के लिए सितंबर में अलवाय स्थित अमोनियम परक्लोरेट संयंत्र में अमोनियम परक्लोरेट की दूसरी उत्पादन लाइन चालू की गई। एसडीएससी में सॉलिड मोटर उत्पादन लाइन के लिए स्वदेशी 10 टन वर्टिकल मिक्सर को इस वर्ष चालू किया गया, जो दुनिया का सबसे बड़ा सॉलिड प्रोपेलेंट मिक्सिंग उपकरण है।
Isro achieved another success sslv was successfully tested what will be the benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMनागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














