दिल्ली में आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
- Written By: सुभाष यादव
Representational Pic
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर कथित रूप से सट्टा ( IPL Betting Racket Busted) लगाने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान बुधविहार निवासी दीपक (39) और रिठाला निवासियों तरुण (33) तथा दिनेश खत्री (24) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि रोहिणी के विजय विहार इलाके से गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और 1,09,260 रुपये नकद बरामद हुए हैं। रोहिणी इलाके के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि 26 अप्रैल को विजय विहार में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एक आवासीय भवन पर छापा मारा और पाया कि तरुण, दीपक और दिनेश राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स की मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजय विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
