केंद्र सरकार के अस्पतालों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Jul 21, 2023 | 07:54 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों से कहा गया है कि वे मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाओं (Generic Medicines) का परामर्श दें। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि इस साल जून तक पूरे देश में 30, 9,512 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं।
मांडविया ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद नियमन, 2002 के तहत यह प्रावधान है कि हर फिजिशियन को सिर्फ जेनेरिक नाम वाली दवाइयां विशेष रूप से बड़े अक्षरों में लिखनी चाहिए। उनका यह भी कहना था कि देश में गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Trump का ऐतिहासिक फैसला, प्रमुख फार्मा कंपनियों के साथ समझौते में दवाओं की कीमतों में भारी कटौती
Budget 2026: व्यापारियों की मांग, दवाओं और सोने पर घटे GST और डॉक्टरों की फीस हो तय
सीनेटर रिक स्कॉट की चेतावनी: भारत और चीन की जेनेरिक दवाओं पर निर्भरता, अमेरिका के लिए बड़ा खतरा
भारतीय फार्मा निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी… 2024-25 में 9% से ज्यादा की शानदार ग्रोथ
Instructions to central government hospitals to prescribe only generic medicines said health minister mandaviya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 21, 2023 | 07:54 PM
