मेरे बैग में बम है... यात्री के ये कहते ही मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, टेकऑफ से पहले रोकी गई इंडिगो फ्लाइट

Mumbai Airport News: मुंबई के T-2 टर्मिनल पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री ने बैग में बम होने की अफवाह फैलाई। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान रोकी गई, आरोपी यात्री के खिलाफ कार्रवाई।
Panic at Mumbai Airport after passenger claims there is a bomb in his bag; IndiGo flight halted before takeoff.
मुंबई के टी-2 टर्मिनलसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Airport Bomb Threat: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टी-2 टर्मिनल पर एक यात्री के कथित गैर-जिम्मेदाराना बयान से हड़कंप मच गया। बोर्डिंग गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसके बैग में बम है। बम की बात सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान को टेकऑफ से ठीक पहले रोक दिया गया।

हैंडबैग की जांच के दौरान पूछा गया सामान्य सवाल

जानकारी के अनुसार, एयरलाइन के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर ओमप्रकाश राजभर और सुरक्षा अधिकारी रवींद्र रोकडे यात्रियों के हैंडबैग की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 55 वर्षीय यात्री अनुज जयराम सुवर्णा से उसके बैग में माचिस, लाइटर, कैंची या किसी अन्य प्रतिबंधित सामान के बारे में सामान्य सवाल किया।

यात्री के जवाब से सुरक्षा कर्मचारियों में हड़कंप

आरोप है कि पूछताछ के दौरान यात्री ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसके बैग में बम है। यात्री के इस जवाब के बाद सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन अधिकारियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को इसकी सूचना दी।

टेकऑफ से ठीक पहले रोकी गई फ्लाइट

बम की आशंका की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की। मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान को टेकऑफ से ठीक पहले रोक दिया गया। विमान और संबंधित सामान की सुरक्षा जांच की गई।

Panic at Mumbai Airport after passenger claims there is a bomb in his bag; IndiGo flight halted before takeoff.
दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह

यात्री के बयान की जांच

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। सुरक्षा एजेंसियां यात्री के बयान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यात्री ने बैग में बम होने की बात किस परिस्थिति में और किस उद्देश्य से कही थी।

सुरक्षा जांच में मजाक पड़ सकता है भारी

मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान बम या विस्फोटक से जुड़ा बयान बेहद गंभीर माना जाता है। ऐसे बयान से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के साथ यात्रियों में भी दहशत फैल सकती है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com