Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

Aviation Safety Concerns: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के टर्बुलेंस केस के बाद अब इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
air india indigo spicejet flights safety concerns
एयरलाइन फ्लाइट्सAI Generated Image
Updated on

IndiGo Flight Engine Fail: एयरलाइन से सफर करना आज के समय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से कम नहीं है। चाहे वो कोई भी एयरलाइन हो इन दिनों हादसों और तकनीकी खराबियों ने यात्रियों के दिलों-दिमाग में डर का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली में एयर इंडिया के टर्बुलेंस मामले के बाद इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल की खबर से हंगामा मच गया है।

कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार 11 अगस्त की रात को हवा में इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल हो गया, जिसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद सफर के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के मन में डर का माहौल छा गया है।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले बाया इंजन खराब हो गया था। कुछ देर के लिए फ्लाइट में सवार 224 यात्रियों की सांसें कुछ देर के लिए थम गई।

indigo flight engine fail
इंडिगो फ्लाइटसौजन्य-IANS

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दी जानकारी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723, जिसमें 224 लोग सवार थे, ने 11 अगस्त को रात 11:29 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित की।

लैंडिंग से पहले इंजन में खराबी का पता चला

फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बाएँ इंजन में खराबी आ गई है। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया गया और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी उपाय शुरू किए।

विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा

विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा और उसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे। रात 11:47 बजे 'फुल इमरजेंसी' की स्थिति हटा ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद भी कामकाज सामान्य रहा।

हालांकि, इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल फैल गया है। इसी दिन स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी अपनी एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी का बड़ा खुलासा किया। स्पाइसजेट एयरलाइन ने खुलासा किया कि उड़ान से पहले फ्लाइट में बड़ी खराबी आ गई थी।

air india indigo spicejet flights safety concerns
एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

इससे ठीक पहले 11 अगस्त को स्पाइस जेट में भी टेक्निकल इंश्यू के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी। 11 अगस्त 2026 को, दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 में आखिरी समय में तकनीकी खराबी आ गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया और फ्लाइट पुणे के लिए रवाना हुई। स्पाइसजेट यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।

air india indigo spicejet flights safety concerns
एयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज

एयर इंडिया टर्बुलेंस हादसा

इंडिगो फ्लाइट की घटना से पहले एयर इंडिया फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले ने भी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। एयर इंडिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पायलट डोप केस में पॉजिटिव पाया गया।

4 अगस्त को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 भीषण टर्बुलेंस घटना में फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरी थी। इस टर्बुलेंस में 8 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए थे।

इस मामले में जांच की जिम्मेदारी एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई थी। जांच में पायलट का दूसरा डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। बताया जा रहा है कि पायलट ने मारिजुआना स्मोक किया था। आमतौर पर यह वीड या गांजा के नाम से जाना जाता है।

इस तरह की घटनाओं ने यात्रियों के मन में डर का माहौल बना दिया है। एविएशन सफर में फ्लाइट के दौरान इस तरह की लापरवाही और फ्लाइट में आने वाली तकनीकी खराबी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस तरह की खामियां किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com