रेलवे ने तूफान ‘Jawad’ के कारण कल-परसों की ये 95 ट्रेनें की रद्द, देखें पूरी लिस्ट
- Written By: रंजन सिंह
Indian Railways, 95 Trains Cancelled, Cyclone Jawad: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (Cyclone Jawad) का रूप ले लेगा। इस बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (Cyclone Jawad Alert) को लेकर जारी अलर्ट और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र 3 और 4 दिसंबर के लिए 95 ट्रेनों को रद्द (95 Trains Cancelled) करने के निर्देश दिए है।
‘आज तक’ को दिए इंटरव्यू में ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ‘विश्वजीत साहू’ ने जानकारी दी है कि, चक्रवाती तूफान जवाद (Jawad Cyclone) को ध्यान में रखकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा संचालित की जाने वाली और यहां से गुजरने वाली अप-डाउन मिलाकर कुल 95 ट्रेनों को इन दो दिनों के लिए रद्द किया गया है।
विश्वजीत साहू ने कहा कि, ईस्ट कोस्ट रेलवे सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों के जरिए लोगों को इस चक्रवाती तूफान (Chakravati Tufaan) के कारण रद्द होने वाली ट्रेनों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। यदि तूफान का प्रभाव ज्यादा गंभीर रहा तो अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जा सकता है। रद्द हुई ट्रेनों में दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (Delhi-Bhuvneshwar Rajdhani Express) अप-डाउन के साथ ही नंदनकानन एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चलती दुरंतो एक्सप्रेस में सुरक्षित प्रसव, ANM राजश्री भोंडे ने बचाई मां-बच्चे की जान
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
गोंदिया-इतवारी रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण, PCSO अनुप सतपथी ने संभाली कमान
रेल मंत्री के आदेश के बाद बोरीवली-कांदिवली स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम तेज, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
.@RailMinIndia
As per forecast of Met Dept., Cyclone ‘Jawad’ may hit Odisha on 3rd – 4th Dec. For the safety of passengers 95 Trains originating from different destination and passing over ECoR and originating from ECoR have been cancelled as below:
JCO: JOURNEY COMMENCING ON pic.twitter.com/eJDakxI9wK — East Coast Railway (@EastCoastRail) December 1, 2021
बता दें कि चक्रवाती तूफान के कारण पूर्वी तट पर भारी बारिश की आशंका है, जिससे रेलवे कि सिग्नलिंग प्रणाली प्रभावित हो सकती है, रेलवे ट्रैक पर पानी भी भर सकता है और बिजली के घंबे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। अंडमान सागर के पास से पैदा होने वाले जवाद तूफान के इस बार बंगाल की खाड़ी के साथ ही अरब सागर और हिंद महासागर को भी प्रभावित करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रद्द ट्रेनों की लिस्ट
