भारतीय नौसेना को मिली एक और ताकत, बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी DSC A20, जानें क्या है खास
Indian Navy ने 16 दिसंबर 2025 को पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC A20) कमीशन किया, जो 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत निर्मित है और गहरे समुद्र में मरम्मत, बचाव और अंडरवॉटर मिशन में मदद करेगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी DSC A20, फोटो- PIB
Indian Navy inducted DSC A20: भारतीय नौसेना लगातार अपनी अंडरवॉटर क्षमताओं को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में, देश का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट, DSC A20, 16 दिसंबर 2025 को कोच्चि नेवल बेस से औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल हो गया है।
भारतीय नौसेना अपनी अंडरवॉटर क्षमताएं लगातार बढ़ा रही है, और इसी प्रयास में, देश का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट, DSC A20, 16 दिसंबर 2025 को औपचारिक रूप से शामिल हो गया है। यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत बनाए जा रहे पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट्स की श्रृंखला का पहला जहाज है।
नौसेना के लिए बड़ी सफलता
DSC A20 की कमीशनिंग को भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और अंडरवॉटर युद्धक क्षमता को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पोत के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना चीन और अन्य देशों की नौसेनाओं के सामने अपनी ही तकनीक से मुकाबला करने में सक्षम हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
विवेक विहार अग्निकांड: किसी के लिए बेड बनी चिता तो किसी ने सीढ़ियों पर तोड़ा दम; कैसे मरे 9 लोग, कारण क्या?
आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला
डिजिटल जनगणना 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल महाअभियान तैयार, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
मोदी और दीदी पर एक साथ भड़के राहुल गांधी, बोले- मुझ पर 36 केस तो ममता पर मेहरबानी क्यों?
क्यों खास है यह स्वदेशी क्राफ्ट?
DSC A20 को आधुनिक अंडरवॉटर मिशनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह पोत नौसेना को गहरे समुद्र में मरम्मत, बचाव और विशेष अभियानों में सहायता करेगा। इसमें एडवांस डाइविंग सिस्टम लगे हैं, जो नौसैनिक गोताखोरों को इन कार्यों में मदद करेंगे। यह क्राफ्ट विशेष रूप से सैचुरेशन डाइविंग, हाइपरबेरिक ट्रीटमेंट (Hyperbaric Treatment) और गहरे समुद्र में मरम्मत एवं बचाव अभियानों को अंजाम देने में सहायक होगा।
यह भी पढ़ें: मथुरा हादसे में 13 लोग जिंदा जले…17 पॉलिथीन में लाश के टुकड़े भरकर ले गई पुलिस, मचा कोहराम
यह पोत चुनौतीपूर्ण समुद्री इलाकों में बिना किसी विदेशी निर्भरता के सल्वेज (Salvage), मरम्मत और विशेष अंडरवॉटर मिशनों को अंजाम देने में सक्षम होगा। इससे तटीय और समुद्री क्षेत्रों में ऑपरेशनल तैयारियां और मजबूत होंगी, साथ ही यह दुश्मन को भनक लगे बिना उस पर अचानक कार्रवाई करने की क्षमता भी प्रदान करेगा।
कमीशनिंग समारोह का लाइव टेलीकास्ट
DSC A20 की कमीशनिंग सेरेमनी 16 दिसंबर 2025 को कोच्चि नेवल बेस के नॉर्थ जेटी पर आयोजित की गई थी। इस समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल समीर सक्सेना (Vice Admiral Sameer Saxena, AVSM, NM, FOCINC SNC) ने की। ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम के तहत हुए इस ऐतिहासिक पल को भारतीय नौसेना के YouTube चैनल पर लाइव भी दिखाया गया, जिससे लाखों भारतीय इस पल के गवाह बन सके।
