Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने बिना हथियार उठाए अब तक पाक पर किए कितने हमले? एक नजर में देखें ‘आतंकिस्तान’ के खिलाफ लिए गए बड़े फैसले

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े निर्णय लिए जिससे पड़ोसी मुल्क की कमर टूट गई है। भारत ने बिना हथियार उठाए ही पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे कदम उठाए कि वह बौखला गया है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 04, 2025 | 11:10 PM

भारत का पाक के खिलाफ बड़ा एक्शन, अब लिए गए ये बड़े फैसले

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कश्मीर के खुशनुमा मौसम में जहर घोलने वालों को सबक सिखाने के लिए भारत ने कमर कस ली है। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने निर्देष सैलिनियों को जिस तरह मौत के घाट उतारा है, उनकी चीखें अभी भी देशवासियों के कानों में गूंज रही हैं। देश भर में आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। देशवासी भारत सरकार से आतंकिस्तान के पर्याय पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैंं। हालांकि भारत ने पाक के विरुद्ध हथियार उठाए बिना ही मोर्चा खोल दिया है।

पीएम मोदी ने पहलगाम घटना पर कहा था कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी। अबकी ऐसा वार होगा कि आतंकवाद और उनका समर्थन करने वालों की रूह कांप जाएगी। मोदी सरकार ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दे दी है। कश्मीर बॉर्डर पर सेना के साथ टैंक और गोला-बारूद की खेप पहुंचाई जा रही है। जल, थल और वायु सेना की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इससे पहले भारत ने पाक के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं।

पहलगाम हमले के बाद पाक के खिलाफ लिए कड़े फैसले

सेना की तैयारी से इतर भारत सरकार ने अपने कड़े राजनीतिक फैसलों से पहले ही पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पहलगाम हमले के महज 12 दिनों के भीतर भारत सरकार ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है। पाक के खिलाफ सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए जिससे उसकी कमर टूट गई है। जानें अब किन बड़े फैसलों ने पाक की नींद उड़ाई…

सम्बंधित ख़बरें

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

सिंधु जल संधि स्थगित

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सबसे पहले पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। भारत सिंधु नदी के अपने हिस्से के जल का बेहतर प्रबंधन करेगा। इससे पाकिस्तान को सिंधु नदी से पानी की आपूर्ति में भारी कटौती होगी। संधि रद्द किए जाने से पाकिस्तान बौखलाए हुआ है और उनके नेता गीदड़भभकियां दे रहे हैं।

पाकिस्तानियों का वीजा रद्द

सरकार ने पाकिस्तान के लोगों के भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच नागरिकों का आवागमन पर बैन लगा दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद ही पाकिस्तानियों का वीजा सरकार ने रद्द कर दिया था और 48 घंटे में उन्हें वापस पाक लौटने का आदेश दे दिया था। इससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। वीजा और यात्रा परमिट अब दोनों देशों के नागरिकों के लिए फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए हर तरह के व्यापार और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने व्यापार नीति में नया प्रावधान जोड़ा है जिसके तहत पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी प्रकार से उत्पादों के आयात निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गयाहै। इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है।

पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के आने पर रोक

भारत ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के अपने देश के तटों पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिपिंग महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। भारतीय संपत्तियों, कार्गो और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।

डाक सेवा पर भी बैन

भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी डाक सेवाओं और वेबसाइट्स पर रोक लगा दी है। भारत सरकार के आधिकारिक आदेश के मुताबिक पाकिस्तान से आने वाले सभी भौतिक पत्र, पार्सल और डाक अधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिए गए हैं। पाकिस्तान से आने वाले मेल और पार्सल को वायु और सड़क मार्गों से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एयर स्पेस को लेकर कड़ा निर्णय

पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपने हवाई क्षेत्र को पाकिस्तानी विमानों के लिए सीज कर दिया है। इससे पाकिस्तान की एविएशन सर्विस को काफी नुकसान पहुंचेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी विमान भारत के एयर स्पेस का प्रयोग नहीं कर सकेगा। अब पाक के विमानों कई देशों के सफर के लिए लंबा रूट इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे उसकी विमानन सेवा पाक में महंगी और उसे अतिरिक्त फ्यूल की भी आवश्यकता पड़ेगी।

Indian government 6 strict actions against pakistan after pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 11:10 PM

Topics:  

  • Modi government
  • Narendra Modi
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan
  • Pakistani Terrorists
  • Shehbaz Sharif
  • terrorist activities

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.