3 फरवरी को मौसम का तांडव: 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में छाएगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी
Weather Update 3 February: देश में ठंड की विदाई से पहले मौसम ने करवट ली है। IMD ने अगले 12 घंटों में यूपी-दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश और 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
फोटो सोर्स- IMD
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट ने देशवासियों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर ठंड कम होने के आसार थे, वहीं अगले 12 घंटों में 8 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का संकट मंडरा रहा है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी की शाम तक देश के आठ प्रमुख राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान केवल बारिश ही नहीं, बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जो ठंड के प्रभाव को और बढ़ा देंगी। जिन राज्यों के लिए मुख्य रूप से चेतावनी जारी की गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। विशेष रूप से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के निवासियों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जबकि तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का अलर्ट दिया गया है।
उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे की चादर
आईएमडी ने उत्तर भारत के 17 जिलों में घने कोहरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। इसके कारण सुबह के समय दृश्यता (visibility) कम रहने से यातायात पर बुरा असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
MP News: भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी
तेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C पार, लू से मौतें, कोंकण-पुणे में बारिश से तबाही
• उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में कोहरे का सितम रहेगा।
• हरियाणा: गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जिंद में धुंध छाई रहेगी।
• पंजाब: अमृतसर, पटियाला, जालंधर, बठिंडा और फरीदकोट समेत कई जिलों में विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप
देश की राजधानी दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां सुबह के वक्त 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बहुत घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, ललितपुर और बांदा में बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की भी चेतावनी दी गई है, जिनमें हापुड़, कन्नौज, जालौन और हरदोई जैसे जिले शामिल हैं। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पहाड़ों पर बर्फबारी: मनाली में पारा -13 डिग्री तक गिरा
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अलर्ट है। उत्तराखंड में भी नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, साथ ही कठुआ और जम्मू में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में खत्म होगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए तरुण चुग को दी बड़ी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार का हाल
मध्य प्रदेश के करीब 16 जिलों में अगले 15 घंटों में बारिश होने की संभावना है, जिनमें ग्वालियर, रीवा, सागर और भोपाल शामिल हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड फिर से जोर पकड़ेगी। बिहार में बारिश की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन पटना और सीमांचल के इलाकों में कोहरे और गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ सकती है।
