-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Weather Update 1 August Heavy Rain Alert Up Bihar Delhi
Weather Alert: दिल्ली, UP और बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Written By: अमन उपाध्याय
Weather Update: मौसम विभाग ने 1 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

आज का मौसम, AI Photo
Today Weather Update 1 August: भारत के उत्तर से लेकर पूर्वी हिस्सों तक आज मानसून का ‘रौद्र रूप’ देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अगस्त को देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 9 घंटों के दौरान इन राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कहर बरपा सकती हैं।
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जोरदार बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बन रहे Cyclonic Circulation और राजस्थान के पास निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में जुलाई महीने में मानसून मेहरबान: सामान्य से 21% अधिक बारिश दर्ज, आंकड़ा 374 मिमी के पार!
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
संभाजीनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
विदर्भ में बारिश की जोरदार वापसी: अमरावती, अकोला और वर्धा में अगले 24 घंटे अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में आज देर शाम तक तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक रह सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
आज यूपी के कई जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ का तापमान 28°C से 33°C के बीच रहेगा
बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और चंपारण जैसे जिलों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने यहां आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग में भी मूसलाधार बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में भी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों के नुकसान के प्रति सचेत किया है और मछुआरों को समुद्र या नदियों के किनारे न जाने की सख्त सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि अचानक होने वाली मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।
India weather update 1 august heavy rain alert up bihar delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा नया रिकॉर्ड; गोल्ड से चूके
Aug 01, 2026 | 07:24 AMWeather Alert: दिल्ली, UP और बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aug 01, 2026 | 07:23 AMबारिश में डूबा नागपुर तो जागा प्रशासन: सड़कों से घरों में घुसा पानी, HC ने मनपा को दी मंगलवार तक की मोहलत
Aug 01, 2026 | 07:18 AMदांतों तले जीभ आ ही जाती है… PM मोदी ने दिखाया बड़ा दिल, Gen-Z को माफ कर आगे बढ़ने का दिया संदेश- VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:17 AMBhiwandi Building Collapse: रात में चल रहा था मौत का खेल, भिवंडी की कोहिनूर इमारत ढही, 10 लोगों की मौत
Aug 01, 2026 | 07:14 AMजब शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भगवान दादा के थप्पड़ से ललिता पवार को हुआ फेशियल पैरालिसिस
Aug 01, 2026 | 07:03 AMइंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन की टीम ने जप्त किये 17 सिलेंडर
Aug 01, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














