Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश का मौसम: पहाड़ों पर तबाही का अलर्ट, मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हिमाचल सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 02, 2025 | 09:22 AM

संदर्भ तस्वीर (सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लगभग पूरा देश दक्षिण-पश्चिमी मानसून के प्रभाव में आ गया है। इसके प्रभाव से देशभर में बारिश देखने को मिल रही है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में जून के आखिरी दिन अच्छी बारिश हुई। लेकिन जुलाई के पहले दिन गर्मी और उमस रही। जबकि पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल में तबाही का दौर जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 7 जुलाई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है, साथ ही कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में तबाही का दौर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, पांच घायल हो गए और 16 लापता हो गए। मंगलवार को राज्य में बादल फटने, चार अचानक बाढ़ और एक बड़े भूस्खलन की 11 घटनाएं हुईं, जिनमें से अधिकतर मंडी जिले में हुईं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

सड़कें- बिजली ध्वस्त, सब पानी-पानी

मंडी में सोमवार शाम से 253.8 मिमी बारिश हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश के कारण राज्य में कुल 406 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 248 अकेले मंडी जिले में हैं, जहां 994 ट्रांसफार्मर भी बाधित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि 24 घर, 12 पशुशालाएं, एक पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मंडी में बादल फटने के बाद व्यास नदी ने लिया रौद्र रूप (सोर्स- सोशल मीडिया)

भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट

एसईओसी ने जानकारी दी देते हुए बताया कि कुल 332 लोगों को बचाया गया है, जिसमें मंडी में 278, हमीरपुर में 51 और चंबा में तीन लोग शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों कांगड़ा, सोलन और सिरमौर और शनिवार को चार जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भी बारिश जारी

उत्तराखंड में भी मानसून के आगमन के बाद से लगातार बारिश जारी है। बुधवार को राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

राजधानी देहरादून के साथ ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है। चार धाम यात्रा मार्गों पर भारी बारिश हो सकती है और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका है।

देहरादून में बारिश के बाद का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)

भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

उत्तर से दक्षिण तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं।

इस दौरान उत्तर पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहने वाला है। इसके अलावा कोंकण, गोवा और गुजरात में भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5-7 जुलाई तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

अलर्ट हो जाइए! जुलाई में जुल्म ढाएगी बारिश, लेकिन अन्नदाताओं के लिए खुशख़बरी

दक्षिण में भी बारिश दक्षिण भारत में भी बारिश देखने को मिलने वाली है। तेलंगाना में आज, केरल में आज से 5 जुलाई तक और कर्नाटक में आज से 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

India weather alert heavy rain in plains disaster warning in hills

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 09:22 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.