Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्‍वेलरी, कपड़े, कार…भारत और अमेर‍िका के बीच हुई ट्रेड डील से क्‍या-क्‍या होगा सस्‍ता? देखें लिस्ट

India US Trade Deal: विशेषज्ञों की मानें तो यह डील केवल व्यापार के बारे में नहीं है, बल्कि यह चीन के मुकाबले भारत को अमेरिका के सबसे भरोसेमंद आर्थिक पार्टनर के रूप में स्थापित करती है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 03, 2026 | 10:35 AM

पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

India US Trade Deal: सोमवार (2 फरवरी 2026) को भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इस मेगा समझौते की घोषणा की गई। यह डील पूरी तरह लेन-देन आधारित है, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे को बड़ी रियायतें दी हैं। आइए जानते हैं इस समझौते की प्रमुख शर्तें और इससे भारत के किन सेक्टर्स को सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्या हैं डील की प्रमुख शर्तें?

  • टैरिफ में बड़ी कटौती- अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए गए जवाबी (Punitive/Reciprocal) टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले यह दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।
  • रूस से तेल खरीद पर रोक- इस डील की सबसे अहम शर्त यह है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। इसके बदले भारत अपनी ऊर्जा जरूरतें अमेरिका और वेनेजुएला से पूरी करेगा।
  • जीरो टैरिफ की दिशा में कदम- भारत ने यह प्रतिबद्धता जताई है कि वह अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले सभी टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को धीरे-धीरे शून्य करने की दिशा में काम करेगा।
  • 500 अरब डॉलर की खरीद- ‘Buy American’ नीति के तहत भारत अगले कुछ वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कोयला और कृषि उत्पाद खरीदेगा।

किन सेक्टर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने से भारत के निर्यात को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। खास तौर पर इन पांच सेक्टर्स को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है:

  • टेक्सटाइल और परिधान- टैरिफ कम होने से भारतीय कपड़े अमेरिकी बाजार में सस्ते होंगे, जिससे ऑर्डर और निर्यात दोनों बढ़ेंगे।
  • आईटी सर्विसेज और टेक्नोलॉजी- अमेरिका से हाई-टेक उत्पादों की खरीद बढ़ने से भारतीय आईटी कंपनियों को बड़े प्रोजेक्ट्स और को-डेवलपमेंट के नए अवसर मिल सकते हैं।
  • फार्मा सेक्टर- दवाइयों के निर्यात पर टैक्स का बोझ कम होने से भारतीय जेनेरिक दवाओं की पकड़ अमेरिकी बाजार में और मजबूत होगी।
  • ऑटो कंपोनेंट्स- अमेरिका भारतीय ऑटो पार्ट्स कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार है। टैरिफ में करीब 7 प्रतिशत की कमी से कंपनियों के मुनाफे में इजाफा होगा।
  • ज्वेलरी और लेदर उद्योग- हाथ से बनी ज्वेलरी और लेदर उत्पादों पर ड्यूटी घटने से इन श्रम-प्रधान उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी।

डील का क्या होगा असर?

बाजार में तेजी- इस समझौते की खबर के बाद मंगलवार को GIFT Nifty में करीब 1000 अंकों की तेजी देखी गई। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे भारत की जीडीपी ग्रोथ को नई रफ्तार मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

खामेनेई ने मानी हार…ट्रंप की शर्तें मानने को सुप्रीम लीडर हुए तैयार, रोक देंगे न्यूक्लियर प्रोग्राम!

विदेश मंत्री जयशंकर की अमेरिका यात्रा: महत्वपूर्ण खनिजों और द्विपक्षीय व्यापार पर मार्को रुबियो से होगी चर्चा

ये सरकार की जिम्मेदारी…अवैध बांग्लादेशियों-रोहिंग्या पर संघ प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! IS आतंकियों ने ढाया कहर, अमेरिका तक पहुंची आग, सामने आया हमले का VIDEO

वैश्विक स्तर पर मजबूती- ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका के साथ इस तरह का व्यापक समझौता भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका अपनी टैरिफ नीतियों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- महीनों की तकरार के बाद…भारत के साथ ट्रेड डील पर कैसे मानें डोनाल्ड ट्रंप? जानें इनसाइड स्टोरी

विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चीन के मुकाबले भारत को अमेरिका के सबसे भरोसेमंद आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

India us trade deal lower tariffs textile auto seafood consumer good

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 09:49 AM

Topics:  

  • India-US Relations
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.