- Hindi News »
- India »
- India Stopped Water Of Chenab River From Baglihar Dam
बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान…भारत ने बगलिहार बांध से रोका चिनाब नदी का पानी, झेलम पर भी हाे रही प्लानिंग
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है। अब जानकारी के मुताबिक भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान जाने वाले पानी के प्रवाह को रोक दिया है।
- Written By: आकाश मसने

भारत ने बगलिहार बांध से रोका चिनाब नदी का पानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत द्वारा उठाया गया यह सबसे बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है। अब जानकारी के मुताबिक भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान जाने वाले पानी के प्रवाह को रोक दिया है और झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध पर भी ऐसा ही कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत जम्मू के रामबन में बगलिहार और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा हाइड्रोपावर बांध के जरिए अपनी तरफ से पानी छोड़ने के समय को नियंत्रित कर सकता है। इसका मतलब है कि इन बांधों के जरिए पाकिस्तान पहुंचने वाले पानी को कम किया जा सकता है और बिना किसी पूर्व चेतावनी के प्रवाह को बढ़ाया भी जा सकता है।
1960 में हुआ था सिंधु जल समझौता
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में सिंधु जल संधि हुई थी। इसके तहत सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी को दोनों देशों के बीच बांटने का फैसला किया गया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चिनाब नदी पर बना बगलिहार बांध भी विवाद का मुद्दा रहा है और पाकिस्तान ने पहले इस मामले में वर्ल्ड बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी। इसी तरह किशनगंगा बांध को भी कानूनी और कूटनीतिक जांच का सामना करना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Iran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
आसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
PAK के लिए क्यों अहम सिंधु सिस्टम
सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को सिंधु प्रणाली की पश्चिमी नदियों (सिंधु, चिनाब और झेलम) पर नियंत्रण दिया गया है। पाकिस्तान सिंधु नदी प्रणाली के लगभग 93% पानी का उपयोग सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए करता है और पाकिस्तान की लगभग 80% कृषि भूमि इसके पानी पर निर्भर करती है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान है। यही वजह है कि समझौते पर रोक के बाद पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सिंधु जल समझौते के निलंबन के बाद कराची स्थित शोध फर्म पाकिस्तान एग्रीकल्चरल रिसर्च के घशारिब शौकत ने कहा कि भारत की कार्रवाई अनिश्चितता पैदा करती है। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। संधि में शामिल नदियां न केवल फसलों बल्कि शहरों, बिजली उत्पादन और लाखों लोगों की आजीविका में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
India stopped water of chenab river from baglihar dam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














