Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने पूरी दुनिया को चौंकाया, 10 दिनों में 4 ‘महाधमाका’, प्रलय, पिनाका से क्यों थर्राए पड़ोसी देश?

India Missile Test: भारत ने रक्षा क्षेत्र में ऐसा धमाका किया है, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया है। कुछ वर्ष में देश ने हथियार खरीदने वाले की छवि को तोड़कर हथियार बनाने वाली महाशक्ति का रूप ले लिया।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 03, 2026 | 02:20 PM

पिनाका की टेस्टिंग करता डीआरडीओ। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Defence Capability: साल 2025 में दिसंबर का आखिरी पखवाड़ा भारत के रक्षा इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। देश ने बहुत कम समय में सैन्य क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाले 4 प्रमुख मिसाइल सिस्टम्स का सफल परीक्षण किया है। यह सिर्फ तकनीक का प्रदर्शन नहीं, बल्कि दुनिया के लिए कड़ा संदेश है कि भारत अब हर मोर्चे पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इन परीक्षणों की शुरुआत 23 दिसंबर को K-4 और आकाश-NG हथियार के परीक्षण के साथ हुई। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को प्रलय मिसाइल के सफल टेस्ट के साथ इसका समापन हुआ।

खास बात है कि ये सभी मिसाइलें भारत में विकसित की गई हैं। इनमें पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली परमाणु मिसाइल से आसमान में दुश्मन के विमान को पलक झपकते ध्वस्त करने वाले हथियार शामिल हैं। इन परीक्षणों ने देश की आत्मनिर्भरता को और मजबूत कर दिया है।

किन हथियारों का परीक्षण किया?

प्रलय मिसाइल का प्रहार: साल के आखिरी दिन प्रलय (Pralay) मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह एक क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल है। इसका मतलब है कि यह हवा में अपना रास्ता बदल सकती है। इससे दुश्मन के डिफेंस सिस्टम के लिए इसे पकड़ना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह 350-500 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे मोबाइल लॉन्चर से कहीं भी ले जाकर दागा जा सकता है। यह सीमा पर तैनात दुश्मन के बंकरों और सैन्य ठिकानों को पलक झपकते मिट्टी में मिला सकती है।

पिनाका LRGR-120 का घातक अवतार: 29 दिसंबर को भारत ने रॉकेट सिस्टम पिनाका (Pinaka LRGR-120) के नए वर्जन का टेस्ट किया। यह एक लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट है। यह अब 120 किलोमीटर तक सटीक निशाना लगा सकता है। यह गाइडेड रॉकेट है। यह कम खर्चे में बड़ी तबाही मचाने का सबसे सटीक हथियार है।

K-4 समंदर की गहराई से परमाणु बवंडर: 23 दिसंबर को भारत ने सबसे गुप्त और शक्तिशाली मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया। यह SLBM यानी Submarine-Launched Ballistic Missile है। इसे पनडुब्बी से दागा जाता है। इसकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है। यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। समंदर में छिपी पनडुब्बी से इसे दागने का मतलब है कि दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि हमला कहां से हुआ है। यह भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को बहुत मजबूत बनाती है।

आकाश-NG बना आसमान का नया पहरेदार: 23 दिसंबर को भारत ने आकाश-NG यानी Akash Next-Generation मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह सतह से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल है। यह 70-80 किलोमीटर दूर उड़ रहे दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन या मिसाइल को हवा में खत्म कर सकती है। इसमें लगा आधुनिक सीकर दुश्मन को खोज निकालता है। यह बहुत फुर्तीली और तेज रफ्तार वाले लड़ाकू विमानों का काल है।

The maiden flight test of Pinaka Long Range Guided Rocket (LRGR 120) was conducted successfully at ITR, Chandipur today. Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has congratulated @DRDO_India and other stakeholders on this achievement. pic.twitter.com/SAIL8jj8KI — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) December 29, 2025


यह भी पढ़ें: ‘प्रलय’ की आहट से कांपा चीन और पाक, DRDO के सॉल्वो लॉन्च से दहशत में दुश्मन, क्यों खतरनाक है मिसाइल?

क्यों अहम रहे बीते 10 दिन?

इतने कम समय में 4 अलग-अलग तरह के हथियारों का टेस्ट करना भारतीय रक्षा मंत्रालय और DRDO की बड़ी जीत है। इन परीक्षणों से जमीन (प्रलय और पिनाका), समंदर (K-4) और हवा (आकाश-NG) तीनों जगह भारत का सुरक्षा चक्र पूरा हो गया है। ये सभी सिस्टम भारत में बने हैं। इससे हमें युद्ध के समय दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में 10 दिनों में इतने सफल टेस्ट बताते हैं कि हमारी मिसाइल तकनीक अब परिपक्व हो चुकी है और सेना में शामिल होने के लिए तैयार है।

India shocked the whole world 4 big explosions in 10 days catastrophe why were neighboring countries shaken by pinaka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 02:20 PM

Topics:  

  • Defence Sector
  • DRDO
  • Missile Testing
  • Rajnath Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

पर्चे पर Rx लिखने वाले अब RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने देश के लिए किसे बताया खतरे की घंटी?

2

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों की खुली किस्मत! डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका

3

ढाका में जयशंकर, दिल्ली में राजनाथ: खालिदा के निधन पर ‘श्रद्धांजलि’ डिप्लोमेसी, दुश्मन को लगेगा झटका

4

‘प्रलय’ की आहट से कांपा चीन और पाक, DRDO के सॉल्वो लॉन्च से दहशत में दुश्मन, क्यों खतरनाक है मिसाइल?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.