-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Sent 50 Ton Relief Material To Myanmar By Ins Satpura And Savitri
Operation Brahma : 50 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचे भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भारत की ओर से म्यांमार में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आईएनएस सतपुड़ा और सावित्री के जरिए भेजी गई राहत सामग्री मंगलवार सुबह म्यांमार प्रशासन को सौंप दी गई है। भारत लगातार म्यांमार सरकार के संपर्क में है।

भारत की ओर से आईएनएस सतपुड़ा और सावित्री के जरिए म्यांमार पहुंचाई गई राहत सामग्री
नई दिल्ली: म्यांमार में भूकंप से आई तबाही के बाद से हालात संभल नहीं पा रहे हैं। हजारों गृहस्थियां तबाह हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन और सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पड़ोसी देश की सहायता के लिए भारत भी आगे आया है। ऑपरेशन ब्रह्मा के जरिए म्यांमार में यहां से मदद पहुंचाई जा रही है। भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 50 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचे हैं।
म्यांमार के राजदूत से मिली जानकारी के मुताबिक नौसेना के युद्धपोतों से जो राहत सामग्री भेजी गई थी उसे म्यांमार प्रशासन के अधिकारियों को सौंप दिया गया। भारत ने पड़ोसी देश को आश्वासन दिया है कि वह इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद के लिए तैयार है।
6 विमान दे रहे ऑपरेशन ब्रह्मा को अंजाम
म्यांमार भूकंप पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना और वायुसेना पूरी तरह से तत्पर है। भारत की ओर से अभी तक यांगून, नेपीडॉ और मांडले तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है और ऑपरेशन को बड़े ही सिस्टमेटिक तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। भारतीय नौसेना और वायुसेना के 6 जहाजों के जरिए ऑपरेशन पूरा किया जा रहा है। भारत लगातार म्यांमार के विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
समुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
जरूरत पड़ने पर और राहत सामग्री भेजेगा भारत
भारत की ओर से 29 मार्च को भेजे गए नौसेना के जहाजों से राहत सामग्री सोमवार देर रात को म्यांमार पहुंच गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत हर तरह से म्यांमार की मदद के लिए साथ खड़ा है। पहले 15 टन और फिर 50 टन राहत सामग्री भेजी गई है। जरूरत पड़ने पर और मदद भेजी जाएगी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दो हजार से अधिक की गई है जान
म्यांमार में 29 मार्च को 7.7 तीव्रता के साथ भूकंप ने तबाही मचाई थी। हजारों घर और इमारतें एक ही झटके में जमींदोज हो गए थे। अब तक दो हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि काफी संख्या में अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
India sent 50 ton relief material to myanmar by ins satpura and savitri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














