- Hindi News »
- India »
- India Saudi Haj Agreement Signed For 2026 India Quota Fixed At
India-Saudi Haj Agreement: भारत और सऊदी अरब द्वारा हज समझौते पर हस्ताक्षर, 2026 के लिए कोटा 1,75,025
Haj Agreement 2026: भारत और सऊदी अरब ने हज 2026 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें भारत का हज कोटा 1,75,025 तीर्थयात्रियों के लिए तय किया गया है।
- Written By: प्रिया सिंह

भारत-सऊदी अरब के बीच हज समझौते पर हस्ताक्षर (सोर्स - किरेन रिजीजू X)
India-Saudi Haj Agreement 2026: भारत और सऊदी अरब के बीच हज 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस समझौते पर सऊदी अरब में हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत भारत का हज कोटा 1,75,025 तय किया गया है। दोनों देशों ने हज यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का वादा किया है।
भारत और सऊदी अरब का बड़ा कदम
भारत और सऊदी अरब ने 2026 के हज के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हस्ताक्षर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फावजान अल-राबियाह की मौजूदगी में हुए। इस समझौते के तहत भारत का हज कोटा 1,75,025 तीर्थयात्रियों के लिए तय किया गया है।
किरण रिजिजू ने इस मौके पर कहा कि यह भारत-सऊदी संबंधों में एक “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है कि भारतीय हज यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक अनुभव से भरी हो।
सम्बंधित ख़बरें
सऊदी एयरबेस पर ईरानी हमला: अमेरिका का AWACS विमान दो टुकड़ों में बंटा, 10 कर्मचारी घायल
मेरठ में जाटों का शक्ति प्रदर्शन: महाराजा सूरजमल की मूर्ति अनावरण में जुटे कई दिग्गज नेता
मुसीबत में चीन ने फेरा मुंह, भारत बना संकटमोचक! श्रीलंका को भेजी तेल की बड़ी खेप, राष्ट्रपति ने जताया आभार
29 मार्च का इतिहास: 1857 की क्रांति की शुरुआत, जब मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती
A significant step in deepening the India–Saudi Arabia ties 🇮🇳🤝🇸🇦
Held a Bilateral Meeting & signed the Bilateral Haj Agreement with H.E. Dr. Tawfiq bin Fawzan Al-Rabiah, Minister of Hajj & Umrah, Kingdom of Saudi Arabia. Haj Quota of 175,025 has been secured for Indian Pilgrims… pic.twitter.com/Yonkj8U0LT — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 9, 2025
रिजिजू का सऊदी दौरा और बैठकें
किरण रिजिजू 7 से 9 नवंबर तक सऊदी अरब के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सऊदी मंत्री डॉ. अल-राबियाह के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने हज से जुड़ी यात्रा, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और इन्हें और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच हज 2026 द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दोनों पक्षों ने यह भी दोहराया कि वे हज यात्रियों को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में शटडाउन के 40वें दिन पूरे, 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द; फिर भी पीछे नहीं हट रहें ट्रंप
हज सुविधाओं का निरीक्षण और सराहना
दौरे के दौरान किरण रिजिजू ने जेद्दाह और ताइफ में हज और उमरा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेद्दाह एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और हरमाइन स्टेशन का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय दूतावास और मिशन के अधिकारियों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों की प्रशंसा की।
रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार भारतीय हज यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।यह समझौता भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत होते सहयोग का प्रतीक है। इससे न केवल हज यात्रा की व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी, बल्कि दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध भी और गहरे होंगे।
India saudi haj agreement signed for 2026 india quota fixed at 175025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM














