इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत के रिएक्शन ने सबको चौंकाया, आखिर भारत ने इजरायली हमलों पर क्या कहा?
Israel-Iran Tension: ईरान और इजरायल के बीच शनिवार को भीषण सैन्य टकराव देखने को मिला, दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले किए। इसी टकराव के बीच भारत का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
MEA IN BACKGROUND, S.JAISHANKAR And NETANYAHU (DESIGNED IMAGE)
India Statement On Israel-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमले किए, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। अमेरिकी एयरबेसों को निशाना बनाते हुए ईरान ने मिसाइलें दागीं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच भारत ने भी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।
भारत ने तनाव पर जताई चिंता
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने, हालात को और अधिक न बिगाड़ने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
आखिर क्या चाहता है भारत?
इस तनाव के बीच भारत ने सुझाव देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्थित भारतीय मिशन वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
Iran Missile Attack: कतर और कुवैत में ईरान का हमला, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बनाया निशाना
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
यह भी पढ़ें: Israel-Iran Tension: इजरायल-US एयरस्ट्राइक में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, IRGC कमांडर को भी मार गिराने का दावा
दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है और इस एडवाइजरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है।
ADVISORY as on 28 February 2026 pic.twitter.com/BqQv9AfNAl — India in Iran (@India_in_Iran) February 28, 2026
हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लिखा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय नागरिक समाचारों पर नज़र रखें, स्थिति की जानकारी रखें और भारतीय दूतावास से आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें। दूतावास के आपातकालीन संपर्क विवरण नीचे दिए गए हैं।
