Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ODF में भारत की छलांग, ग्रामीण स्वच्छता को नया आयाम! 4 राज्यों के 90 प्रतिशत से अधिक गांव को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा

जल शक्ति मंत्रालय ने बीते मंगलवार को जानकारी दी कि पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के 90% से अधिक गांवों ने ‘खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस’ का दर्जा हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि स्वच्छ भारत मिशन के...

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Dec 11, 2024 | 07:40 AM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जल शक्ति मंत्रालय ने बीते मंगलवार को जानकारी दी कि पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के 90% से अधिक गांवों ने ‘खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस’ का दर्जा हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत स्वच्छता के उन्नत मानकों को दर्शाती है। ओडीएफ प्लस का उद्देश्य खुले में शौच मुक्त स्थिति को बनाए रखना और उसे और बेहतर करना है।

पंजाब और यूपी सबसे आगे, एमपी ने रचा नया रिकॉर्ड

आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के 98% गांवों ने ओडीएफ प्लस मानकों को पूरा कर लिया है। वहीं, मध्य प्रदेश ने 99% गांवों को इस सूची में शामिल कर लिया है। खास बात यह है कि इनमें से 95% गांव उन्नत ओडीएफ प्लस मॉडल पर खरे उतरे हैं।

बिहार ने भी दिखाया दम, 92% गांव पहुंचे लक्ष्य पर

बिहार ने भी इस दिशा में बड़ी प्रगति की है। राज्य के 92% गांव ‘ओडीएफ प्लस’ के मानकों को पूरा कर चुके हैं। हालांकि यह आंकड़ा अन्य राज्यों की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन यह स्वच्छता में हो रहे सकारात्मक बदलावों का संकेत देता है।

केंद्रीय मंत्री ने की उपलब्धियों की सराहना

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इस उपलब्धि पर राज्य अधिकारियों और मिशन निदेशकों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में चर्चा की। उन्होंने इन राज्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम बताया। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि जनभागीदारी और सरकार के प्रयासों का नतीजा है।

ओडीएफ प्लस क्या है?

‘ओडीएफ प्लस’ का मतलब सिर्फ खुले में शौच से मुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर स्थिति, और स्वच्छता संबंधी आदतों को बनाए रखना भी है। इसे ग्रामीण भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

India leap in odf rural sanitation gets new dimension more than 90 percent of villages in 4 states got odf plus status

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 04:35 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Punjab
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

वाराणसी : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर फिर बवाल, भड़की महिलाओं ने फूंका पुतला

2

महिला की मौत के बाद फर्रुखाबाद पुलिस का खुलासा, आरोपी से कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई थी आग

3

Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद

4

चुनाव से पहले PM मोदी ने दी बिहार बड़ी सौगात, रेलवे लाइन की दोहरीकरण को मिली मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.