Operation Sindoor: आंतकवाद की खुदेगी कब्र, अमित शाह बोले- भारत प्रतिबद्ध, सेना पर जताया गर्व
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय नागरिकों पर किसी भी हमले का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए बुधवार की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ उसके आतंकी ढांचे पर किए गए सटीक हमलों के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह कहा कि भारत आतंकवाद को उसकी जड़ों से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करने के लिए सेना की प्रशंसा की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।
पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के आसपास की गई भारतीय सेना की कार्रवाई में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई आतंकियों के अड्डे को खत्म कर दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय नागरिकों पर किसी भी हमले का जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ों से मिटाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
राजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
पहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Proud of our armed forces.#OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in Pahalgam. The Modi government is resolved to give a befitting response to any attack on India and its people. Bharat remains firmly committed to eradicating… — Amit Shah (@AmitShah) May 7, 2025
राहुल गांधी ने भी की भारतीय सेना की प्रशंसा
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की। “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।
देश एकजुट है: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि “हमें अपनी सेना पर गर्व है। अगर कोई भारतीय नागरिकों को धमकाता है, तो उसका यही हश्र होगा। हमारी सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है। 22 अप्रैल की रात को कांग्रेस ने कहा था कि हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे। अगर कोई भारत को धमकाता है, तो हम सरकार के फैसले का समर्थन करेंगे। देश एकजुट है।”
