भारत-फ्रांस डील आज होगी फाइनल, 63 हजार करोड़ रुपये में मिलेंगे 26 राफेल मरीन फाइटर जेट, इंडियन नेवी को मिलेगी नई ताकत
इस ऐतिहासिक समझौते में फ्रांस की ओर से भारत में मौजूद फ्रांसीसी राजदूत और भारत की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के रक्षा मंत्री भी इस समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल होने वाले हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राफेल मरीन फाइटर जेट, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : भारत की रक्षा ताकत में आज एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज यानी 28 अप्रैल को भारत और फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील पर हस्ताक्षर होने वाला है, जिसके तहत भारत को 26 राफेल मरीन (Rafale Marine) कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मिलेंगे।
इस ऐतिहासिक समझौते में फ्रांस की ओर से भारत में मौजूद फ्रांसीसी राजदूत और भारत की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देशों के रक्षा मंत्री भी इस समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल होने वाले हैं।
यह डील साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय मुख्यालय के बाहर एक खास आयोजन में साइन की जाएगी। पहले खबर थी कि फ्रांस के रक्षा मंत्री व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
हंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
ट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
भारत की नेवी को मिलेगी नई ताकत
मौजूदा समय में भारतीय नौसेना को अपने विमानवाहक पोतों के लिए अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत है। मौजूदा MiG-29K फ्लीट में रखरखाव संबंधी समस्याओं के कारण कई बार परफॉर्मेंस में दिक्कतें सामने आई हैं। ऐसे में राफेल मरीन जेट्स को आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा, जो पहले से ही भारतीय नौसेना में सेवा दे रहा है।
राफेल मरीन जेट्स को भारतीय जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा और इन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर पर आसानी से ऑपरेट करने के लिए तैयार किया जाएगा। ये फाइटर जेट्स एक अस्थायी समाधान के तौर पर लाए जा रहे हैं, जब तक कि भारत का स्वदेशी कैरियर-बोर्न फाइटर जेट पूरी तरह से विकसित नहीं हो जाता।
क्या मिलेगा इस डील में?
- 22 सिंगल-सीटर जेट्स
- 4 ट्विन-सीटर जेट्स
- साथ ही, एक फुल मेंटनेंस पैकेज, लॉजिस्टिकल सपोर्ट, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्थानीय निर्माण से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पहले से ही भारतीय वायुसेना 36 राफेल एयरक्राफ्ट का बेड़ा संचालित कर रही है, जो अंबाला और हासीमारा एयरबेस पर तैनात हैं। इस नए सौदे के साथ भारत के पास अब कुल 62 राफेल फाइटर जेट्स होंगे, जिससे हमारी 4.5 जनरेशन की लड़ाकू क्षमताओं में जबरदस्त इजाफा होगा।
