Jantar Mantar Protest against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। कांग्रेस ने भी 25 सितंबर को देशभर में राज्य चुनाव आयोगों के कार्यालयों तक मार्च का आह्वान किया था। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में हुए चुनावी फैसलों व मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।
दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की दिल्ली इकाई ने अन्य नागरिक और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। देखें ग्राउंड जीरो से नवभारत लाइव की रिपोर्ट...