- Hindi News »
- India »
- India Ai Impact Summit 2026 Pm Modi Vision Ai For Public Interest Explained
मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?
AI Impact Summit 2026: एआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने AI को जनहित और समावेशी विकास का माध्यम बताया। यह ग्लोबल साउथ में पहला ऐसा ऐतिहासिक वैश्विक महाकुंभ है। जानिए प्रधानमंत्री ने और क्या कहा-
- Written By: प्रतीक पांडेय

एआई समिट में पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Modi AI Vision: राजधानी दिल्ली में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विचारों, नवाचार और उद्देश्यों का एक सशक्त संगम बताते हुए स्पष्ट किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का वास्तविक उपयोग तभी सार्थक है जब वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के काम आए।
जनहित और समावेशी विकास पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस शिखर सम्मेलन के मूल उद्देश्य को बताया। उन्होंने कहा कि बुद्धिमत्ता, तर्कसंगतता और निर्णय लेने की क्षमता ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आम जनता के लिए उपयोगी बनाती है।
पीएम ने बताया कैसे कर सकते हैं एआई का उपयोग
पीएम मोदी के अनुसार, इस समिट का प्राथमिक उद्देश्य यह पता लगाना है कि एआई का उपयोग सभी के लाभ और सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने के लिए कैसे किया जा सकता है। उन्होंने एक्सपो की सराहना करते हुए इसे भारतीय प्रतिभाओं की असाधारण क्षमता का प्रदर्शन बताया, जो वैश्विक भलाई के लिए एआई के भविष्य को आकार दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
AI से सबका कल्याण का मास्टरप्लान, दिल्ली में भारत ने दिखाया दुनिया को नया डिजिटल रास्ता
‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप
अब हर गांव तक पहुंचेगा सटीक मौसम अलर्ट, AI से बदलेगा भारत का मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन का भविष्य
India AI Impact Expo 2026 was a powerful convergence of ideas, innovation and intent. It showcased the extraordinary potential of Indian talent in shaping the future of Artificial Intelligence for global good. Above all, it reaffirmed our commitment to harnessing AI… pic.twitter.com/jfVWCP4BHh — Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
ग्लोबल साउथ के लिए ऐतिहासिक मौका
एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सम्मेलन तकनीकी दुनिया के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर एआई पर किसी वैश्विक सम्मेलन का आयोजन ‘ग्लोबल साउथ’ में किया जा रहा है। 16 फरवरी से शुरू हुए इस आयोजन का मुख्य फोकस समावेशी विकास को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक प्रणालियों को एआई के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह समिट न केवल तकनीक पर चर्चा का मंच है, बल्कि सतत विकास को सक्षम बनाने के लिए एक वैश्विक रोडमैप तैयार करने का प्रयास भी है।
एक मंच पर हो रहा वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा
20 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और उप मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, तकनीक जगत के 500 से अधिक वैश्विक नेता, जिनमें प्रमुख कंपनियों के सीईओ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और परोपकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं, एक साझा मंच पर आए हैं।
‘एआई फॉर ऑल’ और ‘युवआई’ प्रमुख आकर्षण
समिट के दौरान तीन प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है: ‘एआई फॉर ऑल’, ‘एआई बाय हर’ और ‘युवआई’। इन श्रेणियों के तहत राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप एआई समाधान खोजने के लिए 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह भारी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भारत को जिम्मेदार एआई नवाचार के लिए एक ‘विश्वसनीय वैश्विक केंद्र’ के रूप में स्थापित करती है। विशेषज्ञों द्वारा कड़े मूल्यांकन के बाद चुनी गई शीर्ष 70 टीमें अब नीति निर्माताओं और निवेशकों के साथ अपने इनोवेशन शेयर करेंगी।
यह भी पढ़ें: J&K में हाई अलर्ट: दाढ़ी काटकर हुलिया बदल चुका है जैश कमांडर? कठुआ-सांबा में 5 आतंकियों की घुसपैठ से हड़कंप
शिखर सम्मेलन के शैक्षणिक पक्ष को मजबूत करने के लिए 18 फरवरी को आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से एक अनुसंधान संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस संगोष्ठी के लिए अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका सहित विभिन्न देशों से लगभग 250 शोध प्रस्तुतियां प्राप्त हुई हैं। इस कार्यक्रम में एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी भाग लेंगे, जहां एआई-संचालित वैज्ञानिक खोज, सुरक्षा ढांचे और बुनियादी ढांचे तक समान पहुंच सुनिश्चित करने पर विमर्श होगा।
India ai impact summit 2026 pm modi vision ai for public interest explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














