Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में AIMIM ने दिया एनसीपी-कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव, बीजेपी बोली- यह सब एक ही हैं

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Mar 19, 2022 | 01:18 PM

Photos:@ANI/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी हलचलें गई एक बार फिर से तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी (Shivsena-NCP-Congress) के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) पर राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) हमलावर है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ गठबंधन कर सकती है। AIMIM लीडर इम्तियाज़ जलील (AIMIM Leader Imtiyaz Jaleel) ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में गठबंध के संकेत दिया हैं। खबर सामने आने के बाद राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रतिक्रिया दी है।

एएनआई के अनुसार, महा विकास अघाड़ी और AIMIM के गठबंधन वाली ख़बर पर BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, ‘ये सभी लोग एक ही हैं, अगर AIMIM इनके साथ जुड़ता है तो हमें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि लोग PM और हमारे काम को देखकर वोट देते हैं। लेकिन ये देखना है कि शिवसेना और AIMIM किस प्रकार साथ में आते हैं।’

Shiv Sena forming an alliance with AIMIM hardly matters to us. People vote for us because of PM Modi & the work we do. All these political parties are the same, even if all of them come together it won’t create any difference: Former Maharashtra CM & BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/8mDGuTAsSm — ANI (@ANI) March 19, 2022

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य AIMIM अध्यक्ष और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज़ जलील ने कहा है कि, उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा है कि, “यह हमेशा आरोप लगाया गया है कि AIMIM मुस्लिम वोटों को विभाजित करके भाजपा को चुनाव जीतने में मदद करता है। इन आरोपों को खारिज करने के लिए मैंने टोपे को एक प्रस्ताव दिया है। हम एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। जलील ने कहा कि, फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

AIMIM is always held responsible for BJP’s victory, it is said that we are ‘B’ team of BJP, so we gave them (Congress) an offer to form an alliance with us. Since they are with Shiv Sena in Maharashtra, they’ll never agree to form an alliance with us: AIMIM leader Imtiaz Jaleel pic.twitter.com/XqPoBlo9Gj — ANI (@ANI) March 19, 2022

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलील ने दोहराया कि भाजपा ने देश को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है और AIMIM किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने और बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार है।

Imtiaz Jaleel is an MP of AIMIM. I keep meeting him, that doesn’t mean we’re forming an alliance with them. We cannot imagine forming an alliance with AIMIM. Moreover, there is a secret alliance between AIMIM & BJP, you must have seen in the UP polls: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/YrBaCf2Hux — ANI (@ANI) March 19, 2022

 इस मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि,  इम्तियाज जलील AIMIM के सांसद हैं। मैं उनसे मिलता रहता हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं। हम AIMIM के साथ गठबंधन बनाने की कल्पना नहीं कर सकते। इसके अलावा, AIMIM और BJP के बीच एक गुप्त गठबंधन है, जिसे आपने उप्र के चुनाव में देखा होगा।

In maharashtra aimim proposed an alliance to ncp congress bjp said they are all the same

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2022 | 01:18 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.