Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के कई राज्यों में मेहरबान होंगे बादल, पंजाब-यूपी समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में आज मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। जानिए क्या है मौसम का हाल।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 03, 2026 | 12:18 PM

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई फोटो, सोर्स- IMD

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। इससे तापमान में कमी आई है और गर्मी से राहत मिली है। उत्तराखंड में आईएमडी ने मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और मुंबई और इसके आस पास के हिस्सों में मौसम का मिजाज नर्म पड़ने जा रहा है। हाल में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

कहां-कहां होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी है। बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटों में यहां बारिश की संभावना जताई गई है। आज यहां पारा भी 37 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद जताई गई है। यहां आज और कल आंधी और बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Thane Heatwave Advisory: ठाणे में बढ़ती गर्मी का असर, मनपा ने हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए जारी किए दिशानिर्देश

EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण

मौसम विभाग की चेतावनी सही, नागपुर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से मचा हड़कंप; कई इलाकों में बिजली गुल

 महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव

सोर्स- मौसम विभाग

यूपी, पंजाब समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है। कई जिलों में आंधी आने की संभावना जताई गई है। बारिश और बूंदीबांदी के बाद प्रदेश में राहत महसूस की जा सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बात करें राजस्थान और एमपी की तो दोनों राज्यों के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

इसके साथ ही बिहार में भी मौसम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां के कई जिलों में दोपहर के बाद बारिश की संभावना बनती दिखाई दे रही है। इससे मौसम में कुछ हद तक बदलाव की उम्मीद है। एमपी के भोपाल, बैरागढ़, ग्वालियर, दतिया, रतनगढ़ और सिहोर के साथ कई अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में प्री मॉनसून एक्टिविटी

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। यहां अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। यहां लगातार सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Imd weather forecast rain alert in my city monsoon update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 12:18 PM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.