Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: पश्चिम में ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान! IMD ने दी चेतावनी, जानिए कहां कहर ढाएगा मानसून?

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर को पश्चिमी भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में बारिश से राहत रहेगी।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:45 PM

बारिश के बीच स्वाति मालीवाल (सांकेतिक तस्वीर- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में प्रलयकारी बारिश जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली और पंजाब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 5 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 5 सितंबर को पश्चिमी भारत के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में बारिश से राहत रहेगी। इन राज्यों में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

दिल्ली व आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। एक तरफ बारिश से हुआ जलभराव आफत बना हुआ है तो दूसरी तरफ उफनती यमुना का पानी सूबे के पॉश इलाकों तक घुस गया है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंक जताई है।

सम्बंधित ख़बरें

मौसम का यू-टर्न: 26 जनवरी को दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में होगी भारी बारिश! घने कोहरे का अलर्ट जारी

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर…9 हजार से अधिक उड़ाने रद्द, कई इलाकों में अलर्ट

पहाड़ों पर ‘सफेद आफत’ तो मैदानों में बारिश के साथ बर्फीली हवाएं, अगले 48 घंटे हैं भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Russia में Cold Wave का कहर… 60 सालों में सबसे खतरनाक बर्फबारी, बर्फ से जमीं इमारतें और नूडल्स

विपदा से घिरे पंजाब को राहत

उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब इन दिनों बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। किसानों की हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी है। कई इलाके मुख्यालयों से कट गए हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर दी है। कल पंजाब में बारिश नहीं होने वाली है।

इन 5 राज्यों में बरपेगा कहर!

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल पांच राज्यों में तबाही की बारिश आने वाली है। गुजरात में IMD ने अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण की ओर खिसक रहा है मानसून ट्रफ, क्या बारिश और ढाएगी सितम? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

देश के अन्य हिस्सों के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश तो उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों के साथ, बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Imd weather alert heavy monsoon rain forecast in west india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:45 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.