Weather Update: कहीं 40 डिग्री गर्मी, कहीं -4°C ठंड तो कहीं बाढ़, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: IMD ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पारा 40°C और केदारनाथ में -4°C दर्ज हुआ।
weather update in my city
आज का मौसमAI Generated Image
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर से मानसून वापस लौट रहा है। लेकिन विदाई के इस आखिरी दौर में मौसम विभाग ने एक बार फिर आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के आसपास बने चक्रवाती तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसके चलते बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरे हवाओं का असर अगले कुछ घंटों तक बना रहेगा। इस बीच राजस्थान में पारा 40 डिग्री तो केदारनाथ में माइनस 4 दर्ज किया गया है।

केदारनाथ में ठंड का प्रकोप

मैदानी इलाकों की गर्मी के उलट उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ धाम में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

राजस्थान में तेज गर्मी

मानसून के हटते ही राजस्थान के मैदानी इलाकों में अक्टूबर की शुरुआत में भी चुभने वाली गर्मी पड़ रही है। पिलानी, चूरू, गंगानगर और जैसलमेर में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी फलोदी में रही।

weather update in my city
MP Weather News: अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, आज इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

यूपी-बिहार में बाढ़ से हाहाकार

बिहार मौसम की बात करें तो नेपाल में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण यूपी और बिहार की नदियां उफान पर हैं। यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी का पानी 26 गांवों में घुस गया है, जिससे 6 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है।

दिल्ली और यूपी में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं (15 से 20 किमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

weather update in my city
महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज! मुंबई-नागपुर-पुणे में बढ़ेगी गर्मी, जानें आज का तापमान और AQI

उत्तर प्रदेश मौसम की बात करें तो राज्य के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद में आंधी चलने का अलर्ट है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com