Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश का मौसम: राजस्थान होगा परेशान…तो MP-गुजरात तबाह, जानिए यूपी-बिहार का हाल

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में रविवार को बहुत भारी बारिश के अनुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 27, 2025 | 01:07 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: मानसून आने के बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि इन राज्यों में हल्की बूंदाबांदी और और बादल छाए रहने की संभावना जरूर जताई गई है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सूबे में IMD ने रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Weather Alert: राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, कहां कब तक रहेगा ठंड का प्रकोप?

नागपुर का मौसम: सर्द हवाओं और कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले 5 दिनों का हाल

आज का मौसम 6 जनवरी 2026: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का टॉर्चर, उत्तर भारत में कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट

महाराष्ट्र में फिर से शीतलहर आएगी, मुंबई, पुणे और ‘इन’ जिलों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ़्ते का मौसम

बिहार के मौसम का हाल

बिहार में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बक्सर, गोपालगंज और वैशाली जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ज जारी किया गया है।

राजस्थान में फिर बरसेगा कहर

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून ने फिर से गति पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में बने दबाव के कारण राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते रविवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

एमपी और गुजरात में आएगी तबाही

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट तो पूर्वी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी गुजरात में रेड अलर्ट के साथ सौराष्ट्र और कच्छ रीजन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों ही राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

रेड व ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य

IMD ने कई राज्यों में रविवार को रेड व ऑरेंज अलर्ज जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में रेड अलर्ट के साथ उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कच्छ व सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा उत्तरी कर्नाटक और केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: IMD Triple Alert: तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

येलो अलर्ट वाले राज्य

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, साउथ कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रविवार को येलो अलर्ज जारी हुआ है।

Imd predicts heavy rain hits rajasthan mp gujarat check up bihar conditions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2025 | 07:55 AM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.