Kal Ka Mausam: IMD ने तीन राज्यों में बजाया तबाही का अलार्म, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश?

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल 3 राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। इन तीनों ही राज्यों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है...
imd-issues-heavy-rain-alert-for-three-states-tomorrow-weather-update
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

IMD Weather Update: उत्तर भारत से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 26 सितंबर को पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल तीन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। इन तीनों ही राज्यों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। नवरात्रि और रामलीला के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी और बढ़ता तापमान परेशानी का कारण बन सकता है।

बिहार में परेशान करेगी गर्मी

बिहार में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। जबकि यहां जुलाई और अगस्त में भयंकर बारिश और बाढ़ देखने को मिली थी।

तीन राज्यों में तबाही का अलर्ट

भारती मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार के लिए तीन राज्यों में भयंकर बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है। IMD ने इन सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

बंगाल-झारखंड में होगी झमाझम

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और अन्य जिलों में अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता पिछले दिनों की तुलना में कम हो सकती है। इसके साथ ही झारखंड के सभी जिलों के लिए कल येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां इन जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

एमपी और महाराष्ट्र का मौसम

मध्य प्रदेश के तीन जिलों में कल, 26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। महाराष्ट्र में कल एक बार फिर से बारिश की आशंका जताई गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com