IMD Alert: तट से टकराएगा तूफान सेन्यार…कई राज्यों में होगी भारी बारिश, पहाड़ी बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
IMD Rain And Cold Alert: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है। दूसरी तरफ साइक्लोन सेन्यार ने टेंशन बढ़ा दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन बन रहा है जिससे अगले एक दिन में अंडमान सागर में मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों में सेन्यार नाम का साइक्लोन तट से टकरा सकता है। जिसके चलते हवा की स्पीड 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और गरज के साथ भारी बारिश होने का भी अनुमान है।
कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
IMD ने 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह तूफान दक्षिणी और तटीय इलाकों में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ ला सकता है। प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: 20-22 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
देशभर में गर्मी का टॉर्चर और आंधी-बारिश का अलर्ट, 13 राज्यों में बदलेगा मौसम; यूपी-राजस्थान में लू का कहर
Chhatrapati Sambhajinagar Weather Update: 41.6 डिग्री का टॉर्चर हुआ कम, बादलों की आर्मी ने घेरा आसमान
महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 20-22 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम?
आज सुबह दिल्ली में हल्का से मीडियम कोहरा रहने की उम्मीद है, जबकि दिन साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कल राजधानी में हल्की ठंड बढ़ गई थी और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। हवा की स्पीड करीब 12 किमी प्रति घंटा थी।
देश के प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (26 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (26 नवंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 24°C | 08°C |
| मुंबई | 31°C | 26°C |
| चेन्नई | 29°C | 27°C |
| कोलकाता | 27°C | 18°C |
| लखनऊ | 25°C | 12°C |
| पटना | 25°C | 15°C |
| रांची | 22°C | 09°C |
| शिमला | 19°C | 03°C |
| नैनीताल | 18°C | 05°C |
| जयपुर | 24°C | 12°C |
| भोपाल | 26°C | 16°C |
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल?
आज उत्तर प्रदेश में ठंड और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। सुबह कोहरा हो सकता है, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। टेम्परेचर में गिरावट जारी रहेगी और कुछ इलाकों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है। यहां मैक्सिमम टेम्परेचर 24–26 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 8–11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ठंडी पछुआ हवाएं रात में ठंड को और बढ़ाएंगी।
यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 48 घंटों में बनेगा डिप्रेशन; कई राज्यों में भारी बारिश
इसलिए उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान तेज़ी से गिरेगा। इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में महसूस किया जा सकता है।
