Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों पर बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, बोली – मैं अपने शब्द लेती हूं वापस

BJP सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून पर बयान देकर देश का सियासी पारा हाई कर दिया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अब अपना बयान को वापस ले लिया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 25, 2024 | 12:27 PM

किसानों पर बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून पर बयान देकर देश का सियासी पारा हाई कर दिया था। हालांकि उन्होंने अपने बयान में ही उम्मीद जताई थी कि इस पर काफी विवाद हो सकता है। वहीं कंगना के इस बयान को निजी बताते हुए BJP ने बयान से पहले ही किनारा कर लिया। आखिरकार विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अब अपना बयान को वापस ले लिया है।

इस बाबत आज कंगना रनौत ने कहा कि- “पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे इस बयान से कई लोग निराश और हताश हैं। जब किसान कानून प्रस्तावित किया गया था, तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस ले लिया और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम उनके शब्दों की गरिमा का सम्मान करें। मुझे भी यह ध्यान रखना होगा कि मैं अब कलाकार नहीं हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरी राय मेरी अपनी राय न होकर पार्टी का रुख होनी चाहिए। इसलिए अगर मेरी बातों और मेरी सोच से किसी को निराशा हुई है तो मुझे खेद रहेगा और मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।”

#WATCH | BJP MP Kangana Ranaut says, “In the last few days the media asked me some questions on farmers’ law and I suggested that the farmers should request PM Modi to bring back the farmers’ law. Many people are disappointed and disheartened by my statement. When the farmers’… pic.twitter.com/i3O5n05718

— ANI (@ANI) September 25, 2024

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहीं BJPसांसद ने लिखा कि, “किसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं और इन विधेयकों पर पार्टी के रूख को नहीं प्रदर्शित करते हैं।”

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, बोले CM शिंदे- गृहमंत्री शाह के साथ पॉजिटिव रही बातचीत

अभिनय से राजनीति में आयीं कंगना ने मंडी में मंगलवार को एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा था कि इन तीन कृषि कानूनों का केवल कुछ राज्यों में विरोध हुआ। उन्होंने कहा था, ‘‘ किसान भारत की प्रगति के शक्तिस्तंभ हैं। केवल चंद राज्यों में ही उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया। मैं हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि किसानों के हित में इन कृषि कानूनों को वापस लाया जाए।”

इतना ही नही उन्होंने कहा था कि देश प्रगति के मार्ग पर है और कृषि कानूनों की बहाली से बेहतर वित्तीय स्थायित्व एवं किसानों का विकास सुनिश्चित होगा एवं अंतत: कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये बयान इस बात के संकेत हैं कि सत्तारूढ़ दल इन तीन कानूनों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है । हरियाणा उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

यहां पढ़ें –जम्मू-कश्मीर: दूसरे फेज ताबड़तोड़ वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान

देखा जाए तो कंगना रनौत का बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक दल पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। हरियाणा में खासकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का बड़ा प्रदर्शन हुआ था जो इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे थे। किसानों के विरोध के बाद तीन कृषि कानून – कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) अधिनियम; कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम; तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम – को नवंबर 2021 में निरस्त कर दिया गया था। किसानों का विरोध नवंबर 2020 के अंत में शुरू हुआ था और संसद द्वारा तीनों कानूनों को निरस्त करने के बाद समाप्त हुआ। ये कानून जून 2020 में लागू हुए थे और नवंबर 2021 में निरस्त कर दिए गए थे।

I take my words back says kangana ranaut over 3 farm laws statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 12:26 PM

Topics:  

  • BJP
  • Kangana Ranaut

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत डिजिटल डेस्क: उपराष्ट्रपति का चुनाव का बढ़ा जोर, बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन एनडीए के प्रत्याशी

2

INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उठाई ये मांग

3

भाई की मौत के बाद लगा अस्पताल जाने पर बैन, कंगना रनौत का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं खुद घर में जन्मी

4

सपा से निकलने के लिए पूजा पाल ने खुद लिखीं पटकथा, अब बीजेपी में होंगी शामिल; देखें यह वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.